Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल की टीआरपी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। इस शो ने सलमान खान के बिग बॉस 19 का दबदबा कम कर दिया है। शो में नए नए टास्क और ट्विस्ट एंड टर्न्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में अर्जुन बिजलानी का पेंटहाउस में राइज हुआ था। लेकिन उनकी किस्मत इतनी खराब है कि वो चंद दिनों में ही बेसमेंट पहुंच गए। अर्जुन के साथ उनकी दोस्त अहाना कुमरा का फॉल हो गया। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ऐसा क्या हुआ कि अर्जुन और अहाना की सत्ता हिल गई।
अर्जुन बिजलानी और अहाना कुमारा के बुरे दिन शुरू
एपिसोड की शुरुआत में, रूलर्स ने गोल्डन सेब चुनने का गेम खेला ताकि दूसरों को पेंटहाउस के लिए नॉमिनेट किया जाए। इसके चलते आदित्य, आहाना और अर्जुन डेंजर जोन में आ गए। इसके बाद इन तीनों ने बास्केट फॉल नाम का चैलेंज परफॉर्म किया। इसमें आदित्य ने कुब्रा को चुना, अहाना कुमरा ने आकृति का नाम लिया और अर्जुन ने अनाया पर भरोसा जताया। खेल की शुरुआत में अनाया ने पहला राउंड जीता। बाद में कुब्रा ने काफी अच्छा परफॉर्म किया और आदित्य ये टास्क जीत गए। इसी के साथ अर्जुन बिजलानी और अहान कुमरा का फॉल हो गया।
पवन सिंह का जलवा बरकार
पवन सिंह अब भी बतौर रूलर पेंटहाउस में हैं। अर्जुन बिजलानी ने उनको लेकर काफी साजिश की थी। हालांकि बाद में उन्होंने भी फॉल के लिए पवन सिंह का नाम नहीं लिया। बताते चलें कि पवन सिंह ने शो में धमाल मचा दिया है। उनकी और धनाश्री वर्मा की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में पवन सिंह ने धनाश्री वर्मा से जमकर फ्लर्ट किया था। पवन सिंह ने धनाश्री वर्मा की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए थे। आपको पवन सिंह का ये अंदाज कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
