वेब सीरीज

Rise and Fall: आदित्य नारायण ने की हदें पार तो बच्चों की तरह रोने लगे किकू शारदा, हुई गंदी लड़ाई

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल में बिग बॉस जैसा माहौल हो गया है। हाल ही में शो में आदित्य नारायण और किकू शारदा में गंदी वाली लड़ाई हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा, हालांकि आदित्य नारायण ने अपनी हदें पार कर दी। आखिरी में ऐसा हुआ कि किकू शारदा फूट-फूटकर रोने लगे।

Image

Pic Credit- MX Player

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल को लेकर ओरमेक्स की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि नॉन फिक्शन कैटेगरी में बिग बॉस के बाद सबसे ज्यादा लोग राइज एंड फॉल को देख रहे हैं। इस बात ये साफ हो गया है कि ओटीटी पर बिग बॉस और राइज एंड फॉल का दबदबा कायम हो गया है। राइज एंड फॉल में काफी कुछ हो रहा है। जहां एक तरफ अरबाज पटेल हर रोज नया गेम प्ले तैयार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आदित्य नारायण और किकू शारदा के बीच आए दिन बहस हो रही है। लेकिन अब ये बहस एक गंदी लड़ाई के रूप में बदल चुकी है। हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ है कि लोग दंग रह गए है।

आदित्य नारायण और किकू शारदा में हुई लड़ाई

राइज एंड फॉल के हालिया एपिसोड में अल्टीमेट रूलर ने अनाया बंगार को फॉल के लिए नॉमिनेट कर दिया। वर्कर्स और रूलर्स इस नॉमिनेशन के सदमे में थे लेकिन इसके तुरंत बाद आदित्य नारायण और किकू शारदा आमने-सामने आ गए। आदित्य ने किकू से कहा, 'आप क्या मुझे ये पागल-वागल बोलते रहते हो, आप हर बार रेड रूम में मुझे टारगेट करते रहते हो।' किकू ने कहा कि उन्हें ये मजाक लगता है, लेकिन आदित्य ने जवाब दिया कि ये गलत है मजाक नहीं है।' इसके बाद आदित्य और किकू के बीच बात बढ़ गई और बाकी लोगों को बीच में आना पड़ा। आदित्य से लड़ने के बाद किकू भावुक हो जाते हैं और उनके आंखों से आंसू निकलने लगता है।

खतरे में है अरबाज पटेल की सत्ता

बताते चलें अरबाज पटेल, धनाश्री वर्मा और आदित्य नारायण शुरू से ही पेंटहाउस में हैं और राज कर रहे हैं। इन तीनों का अब ग्रुप बन चुका है। अरबाज, धनाश्री और आदित्य साथ में ही कोई भी डिसीजन लेते हैं। हालांकि अब ये तीनों बाकी सदस्यों के रडार पर आ गए हैं। हालिया एपिसोड में बेसमेंट की सदस्य आकृति नेगी, सचिन बाली और अर्जुन बिजलानी को ये तय करना था कि पेंटहाउस का अगला अल्टीमेटम रूलर कौन बनेगा। इन तीनों ने अरबाज, धनाश्री और अर्जुन के साथ खेला कर दिया और अल्टीमेटम रूलर की रेस से बाहर कर दिया। लोगों का ये मानना है कि जल्द ही ये तीनों में से कोई एक बेसमेंट पहुंचने वाला है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article