बॉलीवुड

धुरंधर 2 के मेकर्स पर लगा कहानी चुराने का आरोप, आदित्य धर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Dhurandhar 2 Controversy: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्ममेकर संतोष कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के निर्माताओं ने उनकी कहानी की नकल की है। इस बीच आदित्य धर ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Image

dhurandhar 2 controversy (source-instagram/twitter)

Photo : Twitter

Dhurandhar 2 Controversy: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म धुरंधर 2 को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 ने ऐसा धमाल मचाया है कि लोग दंग रह गए हैं। दुनियाभर में फिल्म धुरंधर 2 ने 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बीते दिनों धुरंधर 2 को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई थी कि सभी लोग हैरान हो गए थे। संतोष कुमार आरएस ने धुरंधर के मेकर्स पर कहानी चोरी करने का आरोप लगाया था। इस बीच आदित्य धर ने संतोश कुमार को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर-ये भी पढ़ें-धुरंधर के रहमान डकैत के स्टेप्स को सूर्यकुमार यादव ने किया कॉपी, लोग बोले- 'मूवी में कब डेब्यू कर रहे...'

dhurandhar (3)

Dhurandhar 2 Controversy (source-instagram)

विवादों में फंस गई धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 विवाद में फंस गई है। संतोष कुमार आरएस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि आदित्य धर की यह स्पाई थ्रिलर उनकी स्क्रिप्ट चुराकर बनाई गई है। संतोष कुमार ने दावा किया कि धुरंधर 2 के मेकर्स ने उनकी स्क्रिप्ट और प्रोजेक्ट को मैनिपुलेट किया और उनका फायदा उठाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट 2023 में स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर की थी। ताजा जानकारी के अनुसार, आदित्य धर ने संतोष कुमार को लीगल नोटिस भेज दिया है। सूत्रों ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि आदित्य धर की लीगल टीम ने संतोष कुमार को नोटिस जारी कर सभी आरोपों से इनकार कर दिया है और उन्हें झूठे दावे न करने की चेतावनी दी है। हालांकि संतोष कुमार ने लीगल नोटिस मिलने की खबर से इनकार किया है।

आदित्य धर ने दिया जवाब

संतोश कुमार ने कहा, 'यह नोटिस नहीं है, सिर्फ मेरे मेल का जवाब है। वे मुझे धमका रहे थे कि मैं शिकायत न करूं और उनकी बदनामी न करूं। मैंने उन्हें साफ कह दिया कि अगर लीगल जाना है तो कोर्ट में मिलें।' संतोष कुमार ने आगे आरोप लगाया कि धुरंधर 2 का मुख्य किरदार उनकी फिल्म डी-साहेब से कॉपी किया गया है और उसमें राजनीतिक प्रचार जोड़ दिया गया है। आदित्य धर की टीम का कहना है कि संतोष कुमार के सभी आरोप झूठे और निराधार हैं।

धुरंधर 2 की टोटल कमाई

बताते चलें कि रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन , अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इस मूवी ने अबतक मोटी कमाई कर ली है। फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार लिया है। लोग फिल्म को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article