वेब सीरीज

'पत्नी ने किया सपोर्ट', साक्षी तंवर संग KISS कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले Ram Kapoor, 17 मिनट के इंटीमेट सीन पर हुआ था विवाद

Ram Kapoor On Kissing Controversy With Sakshi Tanwar: लॉकअप 2 में राम कपूर ने साक्षी तंवर संग किसिंग सीन पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है। राम कपूर ने बताया कि उन्हें पत्नी का सपोर्ट मिला था।

Image

ram kapoor (photo credit- instagram)

Ram Kapoor On Kissing Controversy With Sakshi Tanwar: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) ने आते ही तहलका मचा दिया है। इस शो में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। सबसे पहले आकांक्षा चमोला ने शो में अपनी मैरिड लाइफ का सच बताया। इसके बाद अब राम कपूर ने साक्षी तंवर संग अपने कॉन्ट्रोवर्शियल किसिंग सीन पर खुलकर बात की बात है। सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं के पहले सीजन में राम कपूर (Ram Kapoor) और साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) की जोड़ी नजर आई थी और उस शो में दोनों का लंबा किसिंग सीन था, जिस पर खूब बवाल हुआ। अब राम कपूर ने उस पर रिएक्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अभिरा को एक सेकंड में भूल जाएगा अरमान, शादी से पहले होगा भयंकर ड्रामा

राम कपूर को मिला था पत्नी का पूरा सपोर्ट

लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में स्टार्स के अफेयर और स्क्रीन में रोमांटिक सीन्स पर चर्चा देखने के लिए मिली। माधुरी ग्रोवर ने राम कपूर से इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि स्टार वाइव्स के लिए अपने पति को स्क्रीन पर दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते देखना आसान नहीं होता होगा। तब राम कपूर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और बताया कि कैसे उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने उन्हें किसिंग सीन पर खुलकर सपोर्ट किया था। राम कपूर ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि उनकी पत्नी गौतमी कपूर को जब पता चला था कि वह एक किसिंग सीन करने वाले हैं, तो गौतमी ने राम को सपोर्ट किया था और तब राम ने उन्हें ये भी बताया था कि पहली बार इंडियन टेलीविजन में ऐसा कोई सीन आएगा। इस पर गौतमी ने अपने पति पर प्राउड फील किया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna संग तलाक की असली वजह का किया खुलासा, बोलीं, 'मैंने खुद बोला कि..'

    क्या कहती हैं मीडिया रिपोर्ट्स

    राम कपूर ने माधुरी से कहा कि वो माधुरी की बातों से सहमत नहीं हैं। एक कलाकार जब अपनी वाइफ को उतना कंफर्ट और प्यार महसूस करवाता है तो उनके बीच ट्रस्ट बन जाता है। हालांकि, इस मामले में मीडिया रिपोर्ट्स का कुछ और ही कहना है। उस वक्त कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राम कपूर और साक्षी तंवर के किसिंग सीन से गौतमी को काफी दिक्कतें थीं और इसी वजह से राम संग गौतमी का काफी कलैश किया। दोनों की बहस उस दिन भी हुई थी, जब किसिंग सीन शूट करना था। हालांकि, समय के साथ दोनों के बीच दिक्कतें खत्म होती गईं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article