Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान अपनी जिंदगी को सबसे बड़ी मुश्किल में फंसे हुए हैं।अरमान अब अपने घरवालों को भूलने लगा है। अरमान की हालत देखकर भी डॉक्टर ने उसकी सर्जरी तुरंत करने के लिए बोल दिया है, लेकिन इससे पहले अभिरा संग उसकी शादी होगी। अपकमिंग एपिसोड में अभिरा और अरमान की शादी की रस्में शुरू होगी, जिसे देखकर अभिरा हैरान हो जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा।
शो में देखने के लिए मिलेगा कि विद्या सबको खूब सुनाती है और तब मायरा एक इन्विटेशन कार्ड बनाती है, जो अरमान और अभिरा की शादी का होता है। इस कार्ड को देखकर विद्या भड़क जाती है और तब अभिरा सबको शादी में शामिल होने के लिए बोलती है। वो विद्या को शांत करवाती है।
घर में सभी लोग अरमान से माफी मांगते हैं लेकिन अरमान कुछ नहीं बोलता। इस मौके पर आर्यन अरमान के पैरों में गिर जाता है। वो अरमान से माफी मांगता है। इस मौके पर दिशा भी अभिरा से माफी मांगती है, लेकिन अभिरा बिना कुछ बोले वहां से चली जाती है।
अरमान और अभिरा की मेंहदी का फंक्शन शुरू होता है और उसके लिए बहुत तैयारी की होती है। फंक्शन में सभी लेडीज खूब डांस करती है लेकिन दिशा साइड में खड़ी रहती है। आर्यन उसे यहां से जाने के लिए कहता है लेकिन दिशा नहीं जाती।
अब शो में अरमान और अभिरा के डांस की दारी आएगी, लेकिन अभिरा अरमान को डांस नहीं अकड़ने देगी और तब अरमान गाना गाएगा। अरमान की गाना गाएगा अभिरा उसे पर डांस करेगी। ये देखकर सब खुश होंगे, लेकिन बीच में अरमान गाने के लिरिक्स भूल जाएगा।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा की परफॉर्मेंस पूरी होगी। इसके बाद अरमान अभिरा से माफी मांगेगा। अब अभिरा उस पर प्यार लुटाएगी और उसे i लव यू बोलेगी। इसके बदले में जैसे ही अरमान उसे i लव यू बोलता है तो वो अभिरा का नाम भूल जाता है।
अरमान की हालत देख सब हैरान हो जाते हैं। घर के सभी लोग रोने लगते हैं और अभिरा भी मुंह फेर कर रो देती है। अरमान बार बार अभिरा का नाम याद करने की कोशिश करता है लेकिन इसे याद नहीं आता। तब अभिरा आगे से उसे अपना नाम याद दिखाएगी।
इसके बाद अरमान और अभिरा के संगीत के फंक्शन को आगे बढ़ाया जाएगा। घर के सभी लोग एक एक करके डांस करते हैं और अरमान अभिरा भी खुश होने की कोशिश करते हैं।