The Bluff: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनास ऑस्ट्रेलिया में अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग शुरू कर दी हैं। 'द ब्लफ' में प्रियंका एक महिला समुद्री डाकू की भूमिका निभाती नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा को डाकू के रूप में देखने के लिए अब फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
कुछ देर पहले प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेट से एक तस्वीर शेयर की हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है- It Begins साथ ही वहां सेट के कुछ पेपर दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बीते कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी। इस रील में प्रियंका के साथ उनकी बेट मालती भी नजर आ रही थी, साथ ही प्लान से बाहर का नजारा दिखा रहा था जो ऑस्ट्रेलिया का था। इस रील को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कमेंट में लिखा था"टचडाउन... द ब्लफ। अब तक की सबसे अच्छी ट्रैवल पार्टनर के साथ। फैंस इस रील्स को काफी पसंद कर रहे थे।
क्या है फिल्म की कहानी
द ब्लफ एक महिला समुद्री डाकू की कहानी है, जिसका किरदार प्रियंका निभा रही हैं, जिसे अपने परिवार की रक्षा करनी है, लेकिन उसके अतीत के रहस्यमय पाप उसे जकड़ लेते हैं। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई फ्लॉवर्स करेंगे। प्रियंका इस फिल्म में एजीबीओ के एंथनी और जो रूसो के साथ निर्माता के रूप में भी काम कर रही हैं । 'द ब्लफ' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
बॉलीवुड पर दीवाना बनाने के बाद अब पीसी हॉलीवुड में अपनी जगह बना रही हैं। सालों संघर्ष के बाद प्रियंका बेवॉच, इज़ंट इट रोमांटिक, वी कैन बी हीरोज़ और द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अब वह इल्या नैशुलर की फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट्स में नजर आएंगी।
