वेब सीरीज

Phir Aayi Hasseen Dillruba Twitter Review: तापसी पन्नू की एक्टिंग को लोगों ने दिए पूरे नंबर, ट्विटर पर छाई फिल्म

Taapsee Pannu film Phir Aayi Hasseen Dillruba Twitter Review : बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई। ट्विटर पर फिल्म को लोग काफी तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं इस मूवी के बारे में लोग क्या कह रहे हैं।

Image

hasseen dilrudaah

साल 2021 में तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरुबा रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। इस मूवी में तापसी पन्नू ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए थे। फिल्म में तापसी पन्नू ने अपनी एक्टिंग से गर्दा उड़ा दिया था। इस बीच तापसी पन्नू की फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा रिलीज हो गई है। फिल्म का पहले से ही अच्छा खासा बज बना हुआ है। अब रिलीज के साथ ही ये मूवी ट्विटर वर्ल्ड में छा गई है। इस मूवी को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं लोगों को ये फिल्म कैसी लगी है।

तापसी पन्नू की फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा को लोगों ने बताया बेस्ट

बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू की फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस मूवी को अबतक कई लोगों ने देख लिया हैं। ऐसे में ये लोग ट्विटर पर फिल्म के बारे में बता रहे हैं। कई लोगों का ये मानना है कि इस मूवी में तापसी पन्नू का रोल पहले से ज्यादा खतरनाक होने वाला है। वहीं फिल्म का सस्पेंस आपको अंदर से हिला देगा। इस मूवी को देखने के बाद लोगों ने तापसी पन्नू की एक्टिंग की दिल खोलकर तारीफ की है। ये कहना गलत नहीं होगा कि तापसी ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है।

इस मूवी में नजर आई थी तापसी पन्नू

बताते चलें कि साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्म डंकी रिलीज हुई थी। इस मूवी में एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी दिखाई दी थीं। फिल्म में तापसी ने ऐसी एक्टिंग की थी फैंस गदगद हो गए थे। बॉक्स ऑफिस पर भी तापसी की ये मूवी हिट साबित हुई थी। मालूम हो कि तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article