Netflix's Heeramandi 2 Announcement Video: बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने कुछ दिनों पहले अपनी डेब्यू वेब सीरीज हीरामंडी दर्शकों के सामने पेश की थी, जिसका निर्माण नेटफ्लिक्स ने किया था। हीरामंडी को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला, जिसके चलते ये देश-दुनिया में मोस्ट वॉच्ड वेब सीरीजेज में शामिल हो गई। हीरामंडी को मिले शानदार रिस्पांस को देखते हुए संजय लीला भंसाली और नेटफ्लिक्स ने मिलकर हीरामंडी 2 (Heeramandi 2) का ऐलान कर दिया है। हीरामंडी 2 के ऐलान के लिए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें कई सारी डांसर्स समुंद्र किनारे हीरामंडी के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं और जनता उनका वीडियो बना रही है। बीते सालों में इतने क्रिएटिव तरीके से किसी भी वेब सीरीज का ऐलान नहीं किया है, जिस कारण लोगों को ये काफी पसंद आ रहा है। आप नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर किया गया वीडियो नीचे देख सकते हैं:
संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी में दर्शकों को दिखाया था कि आजादी से पहले भारतीय तवायफें नवाबों के घरों के साथ-साथ राजनीति में कितना अहम किरदार अदा करती थीं। इन तवायफों ने भारत की आजादी में भी अहम भूमिका निभायी थी लेकिन इतिहास में इन्हें वो जगह नहीं मिली, जिसकी ये हकदार थीं। संजय लीला भंसाली ने वेब सीरीज हीरामंडी में भुलाए जा चुके इतिहास दो दिखाने की कोशिश की थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आई।
हीरामंडी में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, शेखर सुमन, अध्य्यन सुमन, फरदीन खान, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी और शारमिन सहगल जैसे कलाकार दिखाई दिए, जिनकी अदाकारी की काफी तारीफें हुईं। दर्शक इन कलाकारों को दोबारा उन्हीं किरदारों में देखने के लिए उत्साहित हैं, जिनमें उन्हें बेशुमार प्यार मिल रहा है। वैसे आपको हीरामंडी 2 का इंतजार है या नहीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
