वेब सीरीज

Nadaaniyan: खुशी कपूर-इब्राहिम अली खान को मिला 4 सीनियर एक्टर्स का साथ, मेकर्स ने अनाउंस की स्टारकास्ट

Nadaaniyan Starcast: करण जौहर (Karan Johar) के बैनर में बनी नादानियां का ऐलान हाल ही में हुआ है। इस फिल्म से इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं और उनका साथ खुशी कपूर (Khushi Kapoor) देती दिखाई देंगी। फिल्म नादानियां की स्टारकास्ट से करण जौहर के बैनर ने पर्दा उठा दिया है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म नादानियां में खुशी-इब्राहिम के साथ और कौन-कौन से कलाकार दिखाई देंगे?

Image

Nadaaniyan

Nadaaniyan Starcast Revealed: करण जौहर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में स्टारकिड्स को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और आलिया भट्ट जैसे सितारों को लॉन्च करने के बाद करण जौहर ने सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के डेब्यू का जिम्मा अपने हाथों में लिया है। इब्राहिम अली खान जल्द ही नेटफ्लिक्स की नादानियां में नजर आएंगे, जिसमें खुशी कपूर भी दिखाई देंगे। धर्मेटिक एंटरटेनमेंट के अंतर्गत बनी फिल्म नादानियाा का पहला गाना इश्क में हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म का पहला गाना इश्क में रिलीज करने के बाद करण जौहर ने नादानियां की स्टारकास्ट को दर्शकों के सामने पेश किया है।

फिल्म नादानियां की स्टारकास्ट हुई रिवील

करण जौहर के बैनर धर्मेटिक एंटरटेनमेंट ने ताजा पोस्ट के जरिए सिनेमाप्रेमियों को बताया है कि खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की नादानियां में सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी, जुगल हंसराज और दिया मिर्जा जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। जहां सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी इब्राहिम अली खान के माता-पिता का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे, वहीं जुगल हंसराज और दिया मिर्जा खुशी कपूर के पैरेंट्स के रूप में नजर आएंगे।

क्या है नादानियां की कहानी

अगर फिल्म नादानियां की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसी अमीर लड़की कहानी होगी, जो अपनी जिंदगी में मचने वाली उथल-पुथल को कम करने के लिए एक मिडिल क्लास बॉय को बॉयफ्रेंड के रूप में हायर करेगी। इस दौरान इन दोनों को प्यार हो जाएगा और फिर जिस उथल-पुथल से बचने की कोशिश की जा रही थी, वही होनी शुरू हो जाएगी। मेकर्स के अनुसार, नादानियां नई जनरेशन के प्यार पर फ्रेश तरीके से पेश करेगी और इसकी परेशानियों को दर्शकों को बताएगी। फिल्म नादानियां के गाने इश्क में को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, ट्रेड पंडितों की मानें तो दर्शकों को गाने का साथ-साथ मूवी भी पसंद आएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article