टीवी मसाला

Celebrity Masterchef में अपने दम पर खाना नहीं बनाते हैं कंटेस्टेंट्स? मुनव्वर फारूकी ने पहुंचते ही खोल दी पोल

Munawar Faruqui Reveals Do Contestants Makes Food On Their Own In Celebrity Masterchef Of Not: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' पर आरोप लगा है कि शो में कंटेस्टेंट्स खुद के दम पर खाना नहीं बनाते हैं। इस मामले पर अब मुनव्वर फारूकी ने कदम रखते ही बड़ा खुलासा किया है।

Image

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' पर मुनव्वर फारूकी ने किया बड़ा खुलासा

Munawar Faruqui Shocking Revelation In Celebrity Masterchef: सोनी टीवी के धमाकेदार रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में टीवी के चर्चित चेहरों को जजेज के दिये हुए टास्क को पूरा करना होता है और 'सोच, सूरत व स्वाद' के साथ जजेस के सामने डिश पेश करनी होती है। यूं तो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में तेजस्वी प्रकाश से लेकर गौरव खन्ना जैसे कई सितारे अपनी कुकिंग स्किल दिखाते नजर आते हैं और एक से एक डिश बनाते हैं। लेकिन 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) के कंटेस्टेंट्स पर ये आरोप लग चुका है कि वो अपनी डिश खुद नहीं बनाते हैं। इस बात पर अब मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने भी बड़ा खुलासा किया है। वो हाल ही में 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में बतौर मेहमान नजर आए हैं।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में कदम रखकर कुकिंग शो को मनोरंजन से भरने की कोशिश तो की ही, साथ ही इंटरनेट पर वायरल हो रही अफवाह पर भी बड़ा खुलासा किया। मुनव्वर फारूकी ने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने कहा, "कुछ फैंस सोचते हैं कि खाना कंटेस्टेंट्स खुद बिल्कुल नहीं बनाते हैं।" मुनव्वर फारूकी की इस बात पर गौरव खन्ना बगैर देर किये तुरंत बोल पड़े कि वो खुद आकर देख लें। गौरव खन्ना ने कहा, "जैसे कि लोग आप पर भरोसा करते हैं तो आप आइए और खुद हमारा कुकिंग स्टेशन देख लीजिए।"

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने कंटेस्टेंट्स का कुकिंग स्टेशन चेक किया। लेकिन उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "मुझे आप सभी पर भरोसा है। लेकिन इंटरनेट इन दिनों ईमानदार लोगों पर बहुत कम भरोसा करता है।" बता दें कि 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया, मिस्टर फैजू और निक्की तंबोली फिनाले में पहुंचे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article