वेब सीरीज

Heist Thriller: 'द फैमिली मैन' से 5 गुना ज्यादा तगड़ी है चोरी-डकैती पर बनी ये 5 सीरीज, देखकर उड़ जाएगी नींद

Heist Thriller Series on OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर ऐसी कई वेब सीरीज है, जो कि चोरी-डकैती पर आधारित है। इन सीरीज को देखकर आपके रोंगटे खड़े जाएंगे। इस लिस्ट में मनी हाइस्ट से लेकर द हाइस्ट तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

heist thriller

pic credit- netflix

Heist thriller series on ott(Netflix, Prime Video and others): ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हाइस्ट थ्रिलर सीरीज का बोलबाला है। इन वेब सीरीज को लोगों ने काफी प्यार दिया है। नेटफ्लिक्स की मनी हाइस्ट और बर्लिन ने लूट की स्मार्ट प्लानिंग से दर्शकों को बांध रखा है। ल्यूपिन और कैलिडोस्कोप ने चोरी के नए अंदाज देखने को मिले। भारत में भी इन विदेशी सीरीज को देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में चोरी-डकैती पर बनी उन सीरीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर आप अंदर से हिल जाएंगे। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...

मनी हाइस्ट (Money Heist)

OTT Platform- Netflix

Story: मनी हाइस्ट में प्रोफेसर आठ ऐसे अपराधियों की भर्ती करता है जिनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। सभी सदस्य गुमनामी बनाए रखने के लिए टोक्यो, बर्लिन, नैरोबी, रियो, डेनवर, मॉस्को, हेलसिंकी और ओस्लो जैसे शहरों के नाम को अपने कोडनेम के रूप में चुनते हैं। इस सीरीज को देखकर आप गदगद हो जाएंगे। इस सीरीज को दुनिया भर में प्यार मिला है।

द ग्रेट हाइस्ट ( The Great Heist)

the great heist

OTT Platform- Netflix

Story: वेब सीरीज द ग्रेट हाइस्ट सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह कहानी 1994 में कोलंबिया के सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ द रिपब्लिक में हुई एक डकैती के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज को देखकर आप दंग रह आएंगे।

बर्लिन (Berlin)

OTT Platform- Netflix

Story: बर्लिन नेटफ्लिक्स की बेस्ट सीरीज मनी हाइस्ट का एक प्रीक्वल और स्पिन-ऑफ है। यह सीरीज मनी हाइस्ट के किरदार बर्लिन के जीवन की कहानी को बयां करती है। इसे लोगों ने काफी प्यार दिया है।

द हाइस्ट एट हैटन गार्डन (The Heist at Hatton Garden)

OTT Platform- Prime Video

Story: साल 2015 में लंदन में हुई एक बड़ी डकैती पर आधारित सीरीज द हाइस्ट एट हैटन गार्डन को देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। इस सीरीज की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। बता दें कि यह ब्रिटिश कानूनी इतिहास की सबसे बड़ी चोरियों में से एक थी।

ल्यूपिन (Lupin)

OTT Platform- Netflix

Story: ल्यूपिन नेटफ्लिक्स की एक पॉपुलर वेब सीरीज है। ये सीरीज सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी हुई है। इस सीरीज को देखकर आपको मजा आ जाएगा। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

लेटेस्ट न्यूज

कुमार सरस
कुमार सरस Author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article