Mess New Star Entry: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मेस (Mess) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का ऐलान अभी हाल ही में किया गया था। फिल्म मेस को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फैंस को इस फिल्म के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म मेस में एक नए स्टार की एंट्री हो गई है। अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की फिल्म में इस बॉलीवुड स्टार को लीड रो ऑफर किया गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म में किस स्टार की एंट्री हुई है।
फिल्म में हुई इस स्टार की एंट्री
एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर अपनी फिल्म मेस को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मंगलवार को ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो इंडिया ने कॉमेडी फिल्म मेस का ऐलान किया। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मेस में प्रतीक गांधी इस फिल्म में लीड रोल करेंगे। फिल्म का डायरेक्शन "Crew" फेम राजेश ए. कृष्णन करेंगे। प्रतीक गांधी इस फिल्म में एक ऐसे शख्स का रोल करेंगे जिसे बहुत तेज ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) है। ये फिल्म हाई कॉन्सेप्ट वाली कहानी है, जिसमें कॉमेडी के साथ टेंशन भी है। कहानी एक ग्रुप ऑफ चोरों के बारे में है जो OCD वाले शख्स के घर में घुसते हैं। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें समझ आता है कि परिवार नहीं, बल्कि खुद उन्हें इस रातभर के मुकाबले में बचना है। फिल्म में कई मजेदार किरदार हैं, जिनके बीच प्रतीक गांधी सेंटर में हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के बाद अब इस खबर पर मुहर भी लग गई है। प्राइम वीडियो ने फिल्म मेस का वीडियो जारी कर दिया है।
प्राइम वीडियो के साथ दूसरा प्रोजेक्ट
फिल्म मेस ऋतिक रोशन का प्राइम वीडियो के साथ दूसरा प्रोजेक्ट है। ऋतिक रोशन इस फिल्म के अलावा वेब सीरीज स्ट्रॉम में को लेकर भी खबरों में है। फिल्म मेस में प्रतीक गांधी की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
