वेब सीरीज

मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन 4' पर लगाई मुहर, लिखा- 'जल्द मिलते है सारे जवाबों के साथ'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 23, 2025, 10:02 AM IST

Manoj Bajpayee on The Family Man Season 4: एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 (The Family Man Season 3) से धमाल मचा दिया है। इसी बीच मनोज बाजपेयी का एक नया पोस्ट आया है, जिसमें वो वेब सीरीज द फैमिली मैन 4 को लेकर अपडेट देते नजर आए।

Image

Image Source: The Family Man 3 Series

Manoj Bajpayee on The Family Man Season 4: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 (The Family Man Season 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मनोज बाजपेयी की इस वेब सीरीज ने आते ही ओटीटी पर धमाल मचा दिया है। वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज के खत्म होने के बाद अब फैंस को द फैमिली मैन 4 (The Family Man Season 4) को इंतजार है। इन सब के बीच एक्टर मनोज बायपेयी ने सीरीज के अगले पार्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं वेब सीरीज द फैमिली मैन 4 को लेकर मनोज बाजपेयी ने क्या कहा है।

मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन 4' को लेकर कही ये बात

एक्टर मनोज बाजपेयी एक बार फिर से अपनी ओटीटी वेब सीरीज द फैमिली मैन को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह मनोज बाजपेयी का एक पोस्ट है जिसमें वो 'द फैमिली मैन 4' को लेकर अपडेट देते नजर आए। एक फैन ने एक्स पर लिखा 'आज पूरा दिन फैमिली मैन सीजन 3 देखा और आप लोग ऐसे भयानक क्लिफहैंगर पर छोड़ दिया। ये तो नहीं चलने वाला। कम से कम ये तो बता दो कि सीजन खत्म हो गया या बाकी एपिसोड बाद में आएंगे? वैसे काम बहुत शानदार किया है, ढेर सारी बधाई।' इसके जवाब में मनोज बाजपेयी ने लिखा कि 'सबका जवाब चौथे सीजन में मिलेगा, जल्द मिलते हैं।' मनोज बाजपेयी के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सीरीज के अगले पार्ट को लेकर हलचल बढ़ा दी है।

'द फैमिली मैन 3' में नजर आए ये सितारे

वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 में मनोज बाजपेयी के साथ प्रियमणि (Priyamani), शारिब हाशमी (Sharib Hashmi), जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat), निमरत कौर (Nimrat Kaur), गुल पनाग (Gul Panag), श्रेया धनवंतरी (Shreya Dhanwanthary), अश्लेषा ठाकुर (Ashlesha Thakur) अहम रोल में है। मनोज बाजपेयी की इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। वेब सीरीज द फैमिली मैन 4 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article