Top 4 Web Series Based on Bihar: बिहार में इन दिनों चुनाव का माहौल है। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 122 सीटों पर 11 नवंबर 2025, मंगलवार को मतदान खत्म हो गया। बिहार चुनाव के दूसरे राउंड में भी बंपर वोटिंग हुई है। इसके बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए है। कई एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। अगर आपको बिहार की राजनीति समझना है तो आप इन वेब सीरीज को देख सकते हैं। इन सीरीज को देखकर आपको सबकुछ अच्छे से समझ आ जाएगा। इस लिस्ट में महारानी से लेकर खाकी द बिहार चैप्टर तक के नाम शामिल है।
महारानी (Maharani)
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की सीरीज महारानी की कहानी बिहार की राजनीति से गहराई से जुड़ी हुई है। यह सीरीज 1990 के दशक में बिहार में हुई वास्तविक राजनीतिक घटनाओं और वहां के राजनेताओं से प्रेरित है। हाल ही में इस सीरीज का सीजन 4 आउट हुआ है। अगर आप इस सीरीज को देखने चाहते हैं तो ये सोनी लिव पर मौजूद है।
खाकी: द बिहार चैप्टर (Khakee: The Bihar Chapter)
वेब सीरीज खाकी: द बिहार चैप्टर बिहार के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की वास्तविक जीवन की कहानी और उनके अनुभवों पर आधारित है। बिहार में हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित इस सीरीज में जबरदस्त एक्शन सीन्स है। आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस सीरीज को देखकर आप पक्का बोर नहीं होंगे।
रंगबाज 3 (Rangbaaz 3)
बॉलीवुड के धांसू एक्टर विनीत कुमार सिंह की सीरीज रंगबाज 3 बिहार की राजनीति में गहराई तक डुबकी लगाता है। इस सीरीज के हर एपिसोड में टर्न एंड ट्विस्ट मौजूद है। विनीत सिंह की इस सीरीज को देखकर आप अंदर से हिल जाएंगे। सीरीज में विनीत कुमार सिंह ने धांसू एक्टिंग की है। जी 5 पर आप ये सीरीज देख सकते हैं।
जहानाबाद - ऑफ लव एंड वॉर (Jehanabad - Of Love and War)
सस्पेंस से भरी सीरीज जहानाबाद - ऑफ लव एंड वॉर एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो सोनी लिव पर मोजूद है। ये सीरीज 2005 के जहानाबाद जेल ब्रेक की वास्तविक घटना पर आधारित है। इसे देखकर आप अच्छे से बिहार की राजनीति को समझ पाएंगे। इस सीरीज में काफी एक्शन सीन्स है, जिसे देखकर आप गदगद हो जाएंगे।
