वेब सीरीज

Maalik OTT Release: बड़े पर्दे के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'मालिक', सितंबर में मचेगा धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 12, 2025, 08:53 AM IST

Maalik OTT Release: एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) की धांसू फिल्म मालिक (Maalik) बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाली है। फिल्म मालिक की ओटीटी रिलीज से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म मालिक इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

Image

Image Source: Maalik Movie

Maalik OTT Release: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की धमाकेदार गैंगस्टर ड्रामा फिल्म मालिक (Maalik) 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने आते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा भी मचा दिया है। फिल्म मालिक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। राजकुमार राव की इस फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। अब इन सब के बीच फिल्म मालिक की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है इसको लेकर खुलासा हो गया है और साथ ही साथ ये भी सामने आ गया है कि किस महीने ये मूवी ओटीटी पर दस्तक देगी।

'मालिक' इस महीने ओटीटी पर होगी रिलीज

राजकुमार राव की फिल्म मालिक रिलीज के बाद से काफी चर्चा में हैं। पहले फिल्म मालिक की कमाई को लेकर खबरें आ रही थीं, अब इसकी ओेटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद राजकुमार राव की फिल्म मालिक सितंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर सामने आए इस अपडेट ने लोगों के दिलों को खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म मालिक के मेकर्स ने ओटीटी रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

पुलकित (Pulkit) के डायरेक्शन में बनी फिल्म मालिक में राजकुमार राव के साथ मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar), प्रोसेनजीत चटर्जी (Prosenjit Chatterjee), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), और सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) जैसे सितारे अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म मालकि की ओटीटी रिलीज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article