Lock UPP 2 Yogesh Rawat Comment On Shreya Kalra: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शोों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिल रही है। बीते दिन आए एपिसोड में दिखाया गया कि बातों-बातों में ही श्रेया कालरा और योगेश रावत के बीच भयंकर झगड़ा हो जाता है। योगेश रावत (Yogesh Rawat), श्रेया के पिता पर भद्दा कमेंट कर देते हैं, जिससे एक्ट्रेस का पारा सातवें आसमान पर चला जाता है। अपने कमेंट के लिए योगेश रावत सोशल मीडिया पर ट्रोल तो हो ही रहे हैं, साथ ही श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल ने भी उन्हें लताड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: 'लॉकअप 2' से बाहर आते ही Shresta Iyer ने खोली श्रेया कालरा की पोल, आकांक्षा के सीक्रेट पर कही ये बात

Shreya Kalra के बॉयफ्रेंड का फूटा योगेश रावत पर गुस्सा
ऋषभ जायसवाल ने जताई नाराजगी
योगेश रावत (Yogesh Rawat) के इस कमेंट पर श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "मेरा खून खौल गया था। मैं बता नहीं सकता, इतनी आसानी से उसने ये कमेंट कर दिया। किसी की मां पर, किसी के पैरेंट्स पर। अगर किसी लड़के को वो बोलता ना तो शो साइड में रखकर उसे इतना थप्पड़ बजाते ना कि उसकी सारी हेकड़ी निकल जाती। सिर्फ ये मैं नहीं कह रहा, किसी भी लड़के के मां या पिता को आप ये बोलते तो शो जाता तेल लेने।"
