वेब सीरीज

Lock UPP 2: शादी से पहले 'प्ले बॉय' थे राम कपूर, बोले- एकता कपूर ने गौतमी को चेतावनी दी थी कि...

Lock UPP 2 Ram Kapoor Tagged Himself Play Boy: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' में बीते दिन राम कपूर ने खुलासा किया कि वह शादी से पहले प्ले बॉय रह चुके हैं।

Image

शादी से पहले 'प्ले बॉय' थे राम कपूर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक, इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Ram Kapoor Tagged Himself Play Boy: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' का गेम दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। आए दिन 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स को गेम के लिए एक-दूजे से झगड़ते हुए देखा जाता है। बीते दिन शो में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की भी एंट्री हुई, जिनकी मौजूदगी ने 'लॉकअप: सच या सजा' का माहौल ही बदलकर रख दिया। लेकिन इन सबसे इतर 'लॉकअप 2' में बीते दिन राम कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किये। राम कपूर ने बताया कि शादी से पहले उनके अनगिनत अफेयर रहे थे। इतना ही नहीं, राम कपूर ने अपने आपको शादी से पहले 'प्ले बॉय' तक बताया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: ऐसा कैसे बोल दिया...' Govinda के लिए सुनीता आहूजा और शिल्पा शिंदे के बीच छिड़ी जंग

    राम कपूर (Ram Kapoor) ने 'लॉकअप 2' के बाकी कंटेस्टेंट्स संग बातचीत के दौरान इस बात से पर्दा उठाया। राम कपूर से सवाल किया गया कि शादी के बाद उनके कितने अफेयर रहे थे। इसपर राम कपूर ने बताया कि एक भी नहीं। हालांकि राम कपूर ने बात को बढ़ाते हुए आगे कहा कि शादी से पहले उनकी 'प्ले बॉय' की छवि थी। ऐसे में श्रेया कालरा ने सवाल किया कि शादी से पहले उनके कितने अफेयर रहे तो वहीं राम कपूर ने जवाब दिया कि वह गिन नहीं सकते हैं। राम कपूर ने गौतमी कपूर संग शादी से पहले का किस्सा भी साझा किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में धमाकेदार एंट्री करेंगे Karan Kundrra-Elvish Yadav, जेलर बन कंटेस्टेंट्स पर चलाएंगे डंडा

      राम कपूर (Ram Kapoor) ने श्रेया कालरा संग बातचीत के दौरान कहा, "एकता कपूर जो मेरी इतनी अच्छी दोस्त है। उसने गौतमी से पूछा कि तुम उससे शादी क्यों कर रही हो? उसके बहुत अफेयर रहे हैं। हालांकि एकता कपूर, गौतमी का भला चाहती थी।" राम कपूर ने बताया कि एकता ने बाद में गौतमी को सलाह भी दी थी कि शादी से पहले इंसान के जितने अफेयर्स रहते हैं, शादी के बाद किसी के साथ अफेयर होने की संभावना उतनी ही कम होगी। एक्टर ने कहा कि मेरे मामले में ये बात सच साबित हुई।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article