Purav Jha Confirms For Lock Upp 2: ओटीटी का पॉपुलर रियलिटी 'लॉकअप' अपने दूसरे सीजन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। 'लॉकअप 2' का प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। 'लॉकअप 2' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करते नजर आएंगे, जिन्हें देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। यूं तो अभी तक 'लॉकअप 2' के लिए कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी से लेकर शुभांगी अत्रे और हर्षद चोपड़ा तक का नाम शामिल है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ रहा है, जिसे 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) के लिए कंफर्म बताया जा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: फराह-रितेश के शो में धमाका करेंगी Mahhi Vij, जेल में पहले दिन ही लाएंगी तूफान

Lock Upp 2 में नजर आएंगे पूरव झा
कब शुरू होगा एकता कपूर का 'लॉकअप 2'
बता दें कि 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) की शुरुआत 27 जून से होने वाली है। शो के एपिसोड शनिवार से बुधवार रात 8 बजे टेलीकास्ट होंगे। जहां सीजन वन 'ऑल्ट बालाजी' पर आया था तो वहीं इस बार 'लॉकअप 2' नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगा। शो में फराह खान और रितेश देशमुख जेलर बनेंगे तो वहीं 12 सितारे इस बार कैदी बनकर शो में कैद होने वाले हैं। अब ये देखना मजेदार होगा कि किस-किसके नाम पर मुहर लगने वाली है।
