Lock Upp 2: कैदी बन चक्की पीसेंगे ये 12 सितारे! झोली में गिरा फराह खान-रितेश देशमुख का शो

Lock Upp 2, These Stars Got Offer: डेली सोप क्वीन एकता कपूर का 'लॉकअप' सीजन 2 के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। शो के लिए अभी तक 12 सितारों को अप्रोच किया जा चुका है जिसमें शिवांगी जोशी से लेकर राम कपूर तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 15 2026, 12:56 IST
'लॉकअप 2' के लिए अप्रोच हुए ये स्टार्सImage Credit : Instagram01 / 13

'लॉकअप 2' के लिए अप्रोच हुए ये स्टार्स

Lock Upp 2, These Stars Got Offer: ओटीटी की दुनिया का धमाकेदार रियलिटी शो 'लॉकअप' अपने सीजन 2 के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। 'लॉकअप 2' इसी महीने की 27 तारीख से शुरू होने वाला है। इसके लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। वहीं अब 'लॉकअप 2' के लिए मेकर्स ने भी कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक कई सितारों को शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें शिवांगी जोशी से लेकर आसिम रियाज तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'लॉकअप 2' के कंटेस्टेंट्स पर-

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)Image Credit : Instagram02 / 13

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का नाम 'लॉकअप 2' के लिए सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिवांगी जोशी शो के लिए कंफर्म होने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं। हालांकि उनकी ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

राम कपूर (Ram Kapoor)Image Credit : Instagram03 / 13

राम कपूर (Ram Kapoor)

टीवी एक्टर राम कपूर का नाम भी 'लॉकअप 2' के लिए सामने आया है। अगर वह शो का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें पहली बार ऐसे रियलिटी शो पर देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि राम कपूर का नाम बहुत बार 'बिग बॉस' से भी जुड़ चुका है।

योगेश रावत (Yogesh Rawat)Image Credit : Instagram04 / 13

योगेश रावत (Yogesh Rawat)

'स्प्लिट्जविला 16' और 'रोडीज' फेम योगेश रावत का नाम भी 'लॉकअप 2' के लिए सामने आ चुका है। योगेश रावत को लेकर खबर है कि वह शो के लिए कंफर्म हो चुके हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक उनकी ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

आकांक्षा चौधरी (Akanksha Chaudhary)Image Credit : Instagram05 / 13

आकांक्षा चौधरी (Akanksha Chaudhary)

'स्प्लिट्जविला 16' फेम आकांक्षा चौधरी को भी 'लॉकअप 2' में कंफर्म बताया जा रहा है। "स्प्लिट्जविला 16' में रहते हुए आकांक्षा चौधरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनका कनेक्शन योगेश रावत रह चुके हैं।

शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre)Image Credit : Instagram06 / 13

शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre)

एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे बीते कई दिनों से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। अब उनका नाम 'लॉकअप 2' के लिए सामने आया है। शिवांगी जोशी के बाद उन्हीं का नाम शो के लिए कंफर्म बताया गया था। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja)Image Credit : Instagram07 / 13

सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja)

सुनीता आहूजा ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' के लिए उनका नाम भी सामने आ चुका है। सुनीता आहूजा अगर इस शो में नजर आती हैं तो उन्हें देखना बेहद दिलचस्प होगा। सुनीता आहूजा ने "लाफ्टर शेफ्स 3' में रहते हुए भी खूब लाइमलाइट बटोरी थी।

कुशा कपिला (Kusha Kapila)Image Credit : Instagram08 / 13

कुशा कपिला (Kusha Kapila)

कुशा कपिला एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनालिटी हैं, जिन्हें उनकी बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। 'लॉकअप 2' से उनका नाम भी जुड़ रहा है। अगर वह शो का हिस्सा बनती हैं तो उन्हें देखना बेहद दिलचस्प होगा।

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde)Image Credit : Instagram09 / 13

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde)

शिल्पा शिंदे हाल ही में विवादों में रहीं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कबूल किया था कि उन्होंने प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन शोषण का केस किया था। वहीं अब शिल्पा शिंदे का नाम 'लॉकअप 2' से जुड़ रहा है। यूं तो वह पहले भी कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन अगर वह 'लॉकअप 2' में आती हैं तो उन्हें देखना मजेदार होगा।

अर्चना गौतम (Archana Gautam)Image Credit : Instagram10 / 13

अर्चना गौतम (Archana Gautam)

एक्ट्रेस अर्चना गौतम को आखिरी बार रियलिटी शो 'द 50' में देखा गया था। इस शो में रहते हुए अर्चना गौतम ने खूब लाइमलाइट बटोरी। अब उनका नाम 'लॉकअप 2' के लिए भी सामने आ रहा है।

आसिम रियाज (Asim Riaz)Image Credit : Instagram11 / 13

आसिम रियाज (Asim Riaz)

आसिम रियाज ने 'बिग बॉस 13' में रहते हुए जमकर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 14' और 'बैटलग्राउंड' में भी एंट्री की थी। लेकिन वह जल्द ही शो से बाहर हो गए। वहीं अब उनका नाम 'लॉकअप 2' के लिए सामने आ रहा है।

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda)Image Credit : Instagram12 / 13

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda)

हर्षद चोपड़ा ने भी अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हर्षद चोपड़ा को 'लॉकअप 2' का ऑफर मिला है, लेकिन वह शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इसपर कुछ भी कहना मुश्किल है।

उर्फी जावेद (Urfi Javed)Image Credit : Instagram13 / 13

उर्फी जावेद (Urfi Javed)

एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने भी कई रियलिटी शोज में हाथ आजमाए हैं। अब उनका नाम 'लॉकअप 2' से जुड़ रहा है। लेकिन वह शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं, ये बात साफ नहीं हो पाई है। उर्फी जावेद को आखिरी बार 'स्प्लिट्जविला 16' में बतौर मिसचीफ मेकर देखा गया था।

End of Photo Gallery