वेब सीरीज

Lock Upp 2: 'लड़कियों से रिश्ते रहे', Akanksha Chamola ने 'बाइसेक्सुअल' होने पर तोड़ी चुप्पी, Gaurav को पता है सच?

Lock Upp 2: लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला छाई हुई हैं। कुछ समय पहले ही श्रेया ने दावा किया कि आकांक्षा को लड़कियां पसंद है। इस पर अब आकांक्षा चमोला ने चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है।

Image

lock upp 2

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। कंटेस्टेंट्स अपने राज खोल रहे हैं। आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने गौरव खन्ना संग रिश्ते का सच इसी शो में बताया था। इसके बाद श्रेया कालरा ने दावा किया था कि आकांक्षा चमोला बायसेक्सुअल है। अब इस पर आकांक्षा ने चुप्पी तोड़ दी है। लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा नॉमिनेशन राउंड में फंसीं। इस मौके पर रितेश ने आकांक्षा को बताया कि आपका एक सीक्रेट श्रेया ने रिवील कर दिया है कि आप बाइसेक्सुअल हैं। इस पर रितेश ने आकांक्षा से उनका साच बताने के लिए कहा। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Surbhi Jyoti ने मां बनने के बाद बेटी संग शेयर की पहली फोटो, बदली हुई जिंदगी का दिखाया खूबसूरत नजारा

आकांक्षा चमोला ने खोला दूसरा राज

आकांक्षा चमोला ने शो में बायसेक्सुअल होने पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने ने कहा, 'मैं शादी से पहले बाइसेक्सुअल थी। मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रहे हैं। बहुत ज्यादा इंटीमेट रिलेशन नहीं रहे हैं, लेकिन रिलेशन रहे हैं। मुझे लड़कियां अच्छी लगती हैं और मैं उन्हें देखती हूं। मैं उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं। मुझे वो मेरा सेफ जोन लगता है। मुझे ऐसा लगता है जहां आदमियों की तरफ चलती हैं। आप हमेशा से मम्मी की तरफ जाते हो। बहन की तरफ जाते हैं। कहीं न कहीं मुझे उनसे कंफर्ट जोन मिलता है। मुझे वो कंफर्ट से प्यार है। मुझे औरती की एनर्जी से प्यार है। जहां पर हम ऐसी सोसाइटी में रहती हैं जहां पर लोग बोलते हैं कि दो लड़कियां दोस्त नहीं हो सकती। लड़कियां हमेशा एक दूसरे से जलती है। मुझे ऐसी एनर्जी नहीं आती। मेरे लिए हर औरत सुंदर है। मेरे लिए वो प्यार है। आप इस चीज को टैग दे सकते हैं। ये टैग भी सोसाइटी ने दिया है। मेरे लिए ये प्योर लव है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Top 8 TV News: राखी सावंत ने आकांक्षा चमोला का उड़ाया मजाक, खराब TRP के चक्कर में बंद होगा ये शो

रो पड़ीं आकांक्षा चमोला

आकांक्षा चमोला आखिर में ये भी कहती हैं कि मुझे ऐसा लग रहा है कि इस गेम की वजह से कहीं न कहीं मैं ही एक्सपोज हो रही हैं। आकांक्षा चमोला ये बोलते बोलते रोने लगती हैं। इसके बाद फराह खान उन्हें गले लगाकर शांत करवाती हैं। आकांक्षा चमोला खुद को बेवकूफ भी बोल देती हैं। आकांक्षा चमोला का ये बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। कई फैंस ये सवाल भी कर रहे हैं कि क्या गौरव खन्ना को ये सच पता है।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article