Top 8 TV News: टीवी इंडस्ट्री में वीकेंड पर भी स्टार्स से जुड़ी ढेर सारी खबरें आती रहती हैं, जिस पर फैंस की नजरें बनी रहती हैं। आज यानी 4 जून को राखी सावंत का बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने आकांक्षा चमोला का मजाक उड़ाया है। दूसरी तरफ प्रणाली राठौड़ ने करिश्मा सावंत के साथ अपना खूबसूरत बॉन्ड दिखाया है। इसके अलावा, टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको एक-एक करके टीवी की टॉप 7 खबरें बताते हैं।
करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी जर्नी बताई है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लोग उनके बेबी का इंतजार कर रहे हैं।
प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आई थीं। शो के बाद भी दोनों के बीच बॉन्डिंग जारी है। प्रणाली ने करिश्मा के साथ फोटो शेयर की है।
राखी सावंत लगातार आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक बोल रही हैं। अब एक्ट्रेस ने आकांक्षा का मजाक उड़ाया है और उनका नाम गलत तरीके से लिया है।
टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को 26 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर स्मृति ईरानी के साथ शो के सभी कलाकारों ने खूब मस्ती की। सभी फोटोज वायरल हो रही हैं।
धीरज धूपर लॉकअप में हैं और बाहर विन्नी उनका खूब सपोर्ट कर रही हैं। हाल ही में विन्नी ने धीरज धूपर का सपोर्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है और श्रेया कालरा को खूब सुनाया है।
सृति झा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं। इन फोटोज में सृति झा का एटीट्यूड देखने लायक हैं। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
नील भट्ट स्टारर सीरियल मिस्टर एंड मिसेज परशुराम बंद होने वाला है। शो टीआरपी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये शो बंद होगा।
सुमोना चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने कई सारे एक्सपीरियंस शेयर किया है। पोस्ट काफी इमोशनल है।