Lock Upp 2 Akanksha Chamola On Harshad Chopda Biceps: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। 'लॉकअप: सच या सजा' को शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं, लेकिन अभी तक शो में ऐसे कई धमाकेदार ट्विस्ट आ चुके हैं, जिसने फैंस को भी हैरान कर दिया है। 'लॉकअप 2' के पहले एपिसोड में ही आकांक्षा चमोला ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना शादी के 10 साल बाद एक-दूजे से अलग हो रहे हैं। एक्ट्रेस का कहना था कि वह और गौरव खन्ना बीते एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) की बात ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। इन सबसे इतर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) संग तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा के बाइसेप्स पर फिदा नजर आईं। उनकी इस बात को लेकर लोगों ने उन्हें निशाना बनाना भी शुरू कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: राम कपूर के बचाव में उतरे Karan Veer Mehra, श्रेया कालरा संग हुए झगड़े पर दी प्रतिक्रिया (Exclusive)
'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया कि आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola), श्रेया कालरा (Shreya Kalra) से अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात कर रही होती हैं। तभी हर्षद चोपड़ा वहां से गुजरते हैं और पूछते हैं कि किस बारे में बात कर रहे हो। इसपर आकांक्षा चमोला बोल पड़ती हैं, "तुम्हारे बाइसेप्स की तारीफ कर रहे थे।" आकांक्षा चमोला की बात सुनकर हर्षद चोपड़ा बोल पड़ते हैं कि जब मैं यहां से जाऊंगा तो गौरव मुझे मारेगा तो नहीं ना। वहीं आकांक्षा चमोला जवाब देती हैं, "नहीं मारेगा यार, तू इतना परेशान क्यों हो रहा है।" वहीं हर्षद चोपड़ा जवाब देते हैं कि मुझे उसकी परवाह है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: वो मेरे घर रह रही है...- Akanksha Chamola के पिता ने किया दावा! Gaurav Khanna के लिए बोले- उसने भरोसा तोड़ा...

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Akanksha Chamola
फिर प्यार की तलाश में हैं आकांक्षा चमोला
'लॉकअप: सच या सजा' में श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने आकांक्षा चमोला से सवाल किया कि क्या वह दोबारा प्यार करने के लिए तैयार हैं। इसपर आकांक्षा ने कहा कि वह अभी प्यार में नहीं पड़ना चाहती हैं। उनकी 24 साल की उम्र में ही शादी हो गई थी, इसलिए उन्होंने न तो ज्यादा एंजॉय किया और न ही एक्सप्लोर किया। एक्ट्रेस ने ये तक कहा कि वह अपनी आजादी का लुत्फ उठाना चाहती हैं।
