टीवी मसाला

वो मेरे घर रह रही है...- Akanksha Chamola के पिता ने किया दावा! Gaurav Khanna के लिए बोले- उसने भरोसा तोड़ा...

Akanksha Chamola Father's TweetAmid Divorce Rumors: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला एक-दूजे से अलग हो रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच ही आकांक्षा चमोला के पिता का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

Image

Akanksha Chamola के पिता ने गौरव खन्ना पर लगाया आरोप (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Akanksha Chamola Father's TweetAmid Divorce Rumors: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला शादी के 10 साल बाद एक-दूजे से अलग हो रहे हैं। आकांक्षा चमोला ने इस बात का खुलासा खुद 'लॉकअप: सच या सजा' में किया है। आकांक्षा चमोला के इस दावे ने लोगों को हैरान करके रख दिया है। कई फैंस अभी भी आकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावे पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक की खबरों के बीच ही आकांक्षा चमोला के पिता का कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के पिता ने बताया कि एक्ट्रेस बीते एक साल से अंधेरी में उनके घर पर रह रही है। उन्होंने गौरव खन्ना को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp Sach Ya Sazaa: हर्षद चोपड़ा के कारण घायल हुईं Sunita Ahuja, पहले दिन ही टास्क में मचा हंगामा

    आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के पिता राजेंद्र चमोला ने अपने कमेंट में बताया कि उनकी बेटी ने जो कुछ भी कहा है वो बिल्कुल सच है। आकांक्षा चमोला के पिता ने ट्वीट में लिखा, "मैं आकांक्षा का पिता हूं, जो उसने कहा को वच कहा है। वो मेरे अंधेरी वाले घर पर रह रही है बीते एक साल से। जब तक आधिकारिक रूप से वे अलग नहीं हो जाते, वे एक-दूजे को पेशेवर रूप से समर्थन देंगे। गौरव (Gaurav Khanna) के लिए एक शब्द कि वो बहुत अच्छा एक्टर है। वो आकांक्षा को वित्तीय का नैतिक समर्थन नहीं दे सकता है। उसने भरोसे का उल्लंघन किया बच्चे के बारे में बात करके, लेकिन उसने जानबूझकर एक्ट किया और सहानुभूति बटोरी। आकांक्षा को मीडिया के सामने विलेन दिखाना उसका प्लान था। थैंक्यू।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Farrhana Bhatt के घर में फैमिली ड्रामा, फूटा मां का गुस्सा; बोलीं- 'किसी की मजाल नहीं मुझे निकाले'

    Akanksha Chamola के पिता ने गौरव खन्ना पर लगाया आरोप!

    Akanksha Chamola के पिता ने गौरव खन्ना पर लगाया आरोप!

      आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के पिता का ये ऑफिशियल अकाउंट है या नहीं, इससे पर्दा उठना बाकी है। बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने नवंबर 2016 में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी में इंडस्ट्री के कई पॉपुलर स्टार्स शामिल हुए थे। 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना ने बताया था कि उनकी और आकांक्षा चमोला की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। इससे इतर तलाक के दावों पर अभी तक गौरव खन्ना की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article