वेब सीरीज

New OTT Release This Week: नवंबर के लास्ट वीक में ओटीटी पर होगा इन फिल्मों-सीरीज का जलवा, सस्पेंस हिला देगा दिमाग

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 24, 2025, 09:25 AM IST

Upcoming OTT Release This Week (24 November 2025 To 30 November 2025): नेटफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (JioHotstar), जी5 (ZEE5), सोनिलिव (SonyLIV), प्राइम वीडियो (Prime Video) जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नवंबर के लास्ट वीक में ये फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में-सीरीज शामिल है।

Image

Image Source: IMDb

OTT Release This Week (24 November 2025 To 30 November 2025): ओटीटी पर इस हफ्ते यानी नवंबर के लास्ट वीक में फिर से धमाल मचने वाला है। ओटीटी पर इस हफ्ते एक के बाद एक फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। इन फिल्मों को सीरीज का फैंस को काफी समय से ओटीटी पर इंतजार था। इन फिल्मों और सीरीज को आप नेटफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (JioHotstar), जी5 (ZEE5), सोनिलिव (SonyLIV), प्राइम वीडियो (Prime Video) जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे। इस हफ्ते सीरीज होने वाली फिल्मों और सीरीज में बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड-साउथ का भी जलवा देखने को मिलेगा। तो चलिए देखते हैं ये पूरी लिस्ट।

1.रक्तबीज 2 (Raktabeej 2)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी 5 (ZEE5)

रिलीज डेट: 28 नवंबर

स्टोरी: 'रक्तबीज 2' की कहानी एक आतंकवाद-रोधी दस्ते के बारे में है जो नेता मुनीर आलम को रोकने की कोशिश कर रहा है, ताकि भारत और बांग्लादेश के बीच अराजकता फैलाने की उसकी प्लानिंग को फेल किया जा सके। ये मूवी 2023 की फिल्म रक्तबीज का सीक्वल है।

2.सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 27 नवंबर

स्टोरी: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की रोमांटिक कॉमेडी, जहां दो एक्स-लवर्स अपने पूर्व पार्टनर्स की शादी बर्बाद करने का प्लान बनाते हैं, लेकिन रास्ते में नया प्यार हो जाता है।

3.कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर 1 (Kantara: A Legend Chapter 1-Hindi)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)

रिलीज डेट: 27 नवंबर

स्टोरी: इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के किरदार बर्मे जो काडुबेट्टू शिव के पूर्वज हैं और बंगारा राज्य के अत्याचारी राजा कुलशेखर के बीच की लड़ाई दिखाई गई है।

4. स्ट्रेंजर थिंग्स 5 वॉल्यूम 1 (Stranger Things Season 5 Volume 1)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 27 नवंबर

स्टोरी: साइ-फाई हॉरर सीरीज का फाइनल सीजन का पहला पार्ट है। हॉकीन्स में रिफ्ट्स के बाद गैंग वेकना को ढूंढने और खत्म करने की आखिरी जंग लड़ता है, जबकि इलेवन छुपी हुई है।

5. रेगई (Regai)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)

रिलीज डेट: 28 नवंबर

स्टोरी: तमिल क्राइम थ्रिलर सीरीज, जहां सब-इंस्पेक्टर वेत्री को पिघलती बर्फ के नीचे मिले कटे हाथ की जांच मिलते है। इससे खुलता है मेडिकल ट्रायल्स और क्रिमिनल नेटवर्क का डरावना जाल। इस सीरीज में सस्पेंस और थ्रिलर का डोज मिलने वाला है।

6. आर्यन (Aaryan)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 28 नवंबर

स्टोरी: ये विष्णु विश्वाल (Vishnu Vishal) और सेल्वराघवन (Selvaraghavan) वाली तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म है। एक इंटेंस जांच में क्राइम, साइकोलॉजिकल टेंशन और रहस्यों की लेयर खुलती है।

7. जिंगल बेल हाइस्ट (Jingle Bell Heist)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 26 नवंबर 2025

स्टोरी: इसमें दो छोटे-मोटे चोर की स्टोरी दिखाई गई है, जो लंदन के फेमस डिपार्टमेंट स्टोर को क्रिसमस ईव पर लूटने का प्लान बनाते हैं। लेकिन दोनों को हाइस्ट के बीच प्यार हो जाता है।

8. द पेट डिटेक्टिव (The Pet Detective)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)

रिलीज डेट: 28 नवंबर

स्टोरी: ये मलयालम एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। एक क्विर्की डिटेक्टिव पेट्स से जुड़े रहस्य सॉल्व करता है। ये फिल्म ह्यूमर, सस्पेंस और हार्टवॉर्मिंग मोमेंट्स से भरी हुई है।

लास्ट वीक होगा धमाकेदार

ये फिल्मों और सीरीज नवंबर के लास्ट वीक को काफी धमाकेदार बनाने वाले है। इन फिल्मों और सीरीज को देखने के बाद आप पूरे हफ्ते मजे में रहने वाले हैं। इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article