वेब सीरीज

New OTT Release This Week: नवंबर के तीसरे हफ्ते में मिलेगा सस्पेंस-थ्रिलर का डबल डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 17, 2025, 12:55 PM IST

OTT Release This Week (17 November 2025 To 23 November 2025): नेटफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (JioHotstar), जी5 (ZEE5), सोनिलिव (SonyLIV), प्राइम वीडियो (Prime Video) समेत और भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते एक के बाद एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज से पूरा हफ्ता गुलजार रहेगा।

Image

Image Source: IMDb

Upcoming OTT Release This Week (17 November 2025 To 23 November 2025): नवंबर का तीसरा हफ्ता OTT पर फिल्मों और सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। ओटीटी पर इस हफ्ते एक के बाद एक फिल्में और सीरीज धमाल मचाने आ रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज में आपको सस्पेंस, एंटरटेनमेंट और थ्रिलर का डोल मिलने वाला है। इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज में कई ऐसे नाम शामिल है, जिनका काफी समय से ओटीटी पर इंतजार किया जा रहा था। इन फिल्मों और सीरीज को आप नेटफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (JioHotstar), जी5 (ZEE5), सोनिलिव (SonyLIV), प्राइम वीडियो (Prime Video) समेत और भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।

द फैमिली मैन सीजन 3 (The Family Man Season 3)

द फैमिली मैन सीजन 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)

द फैमिली मैन सीजन 3 रिलीज डेट: 21 नवंबर

द फैमिली मैन सीजन 3 कहानी: श्रीकांत तिवारी एक बड़े मिशन पर होते हैं, लेकिन उन्हें अपने ही देश की इंटेलिजेंस यूनिट और दो नए दुश्मनों से निपटना पड़ता है। ये नया सीजन एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसमें जैविक हथियार और भारत-चीन के बीच एक छिपा हुआ डिजिटल युद्ध शामिल है।

होमबाउंड (Homebound)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

होमबाउंड रिलीज डेट: 21 नवंबर

होमबाउंड कहानी: इस फिल्म में दो बचपन के दोस्तों की है स्टोरी दिखाई गई है, जो पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। इस फिल्म में ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा अहम रोल में हैं।

द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)

द बंगाल फाइल्स रिलीज डेट: 21 नवंबर

द बंगाल फाइल्स कहानी: ये फिल्म साल 1946 में 'डायरेक्ट एक्शन डे' के दौरान बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा की कहानी बताती है, जब मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान की मांग को लेकर एक दिन का विरोध प्रदर्शन बुलाया था।

द रोजेज (The Roses)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)

द रोजेज रिलीज डेट: 20 नवंबर

द रोजेज कहानी: डायरेक्टर जे रोच की हॉलीवुड फिल्म 'द रोजेज' में एक ऐसे शादीशुदा जोड़े की कहानी दिखाई है जो अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इन कोशिशों के दौरान काफी मजेदार घटनाएं होती हैं।

जिद्दी इश्क (Ziddi Ishq)

जिद्दी इश्क ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार (JioHotstar)

जिद्दी इश्क रिलीज डेट: 21 नवंबर

जिद्दी इश्क कहानी: ये सीरीज में एक बंगाली लड़की मेहुल की कहानी दिखाई गई जिसे अपने से काफी बड़े ट्यूटर शेखर दा से प्यार हो जाता है। इस सीरीज में सस्पेंस और थ्रिलर भरपूर देखने को मिलने वाला है।

अ मैन ऑन द इनसाइड सीजन 2 (A Man on the Inside Season 2)

अ मैन ऑन द इनसाइड सीजन 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

अ मैन ऑन द इनसाइड सीजन 2 रिलीज डेट: 20 नवंबर

अ मैन ऑन द इनसाइड सीजन 2 कहानी: इस सीरीज में चार्ल्स जो एक रिटायर्ड प्राइवेट डिटेक्टिव, वो फिर से वापसी करता है। इस बार का मिशन व्हीलर कॉलेज में होने वाला है। इस सीरीज को देखते समय आप एक पल भी आपनी पलके नहीं झुका पाएंगे।

द माइटी नाइन (The Mighty Nein)

द माइटी नाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)

द माइटी नाइन रिलीज डेट: 19 नवंबर

द माइटी नाइन कहानी: ये परेशानियों से भरे पास्ट और रहस्यों से घिरे ऐसे बेमेल लोगों के ग्रुप की कहानी है जो परिस्थितियों के कारण एक-दूसरे के पास आ जाते हैं।

द सन ऑफ अ थाउजैंड मेन (The Son of a Thousand Men)

द सन ऑफ अ थाउजैंड मेन ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

द सन ऑफ अ थाउजैंड मेन रिलीज डेट: 19 नवंबर

द सन ऑफ अ थाउजैंड मेन कहानी: इसमें एक ऐसे मछुआरे रोड्रिगो सैंटोरो की स्टोरी दिखाई गई जो बेटे की चाहत में एक एथेरियल लाइट की ओर खींचा चला जाता है, जो उसे दूसरों से जोड़ती है और उनके पुराने राज खोलती है।

ओटीटी पर मचेगा धमाल

इस हफ्ते रिलीज होने वाली ये फिल्में और सीरीज ओटीटी पर धमाल मचा देंगी। इन फिल्मों और सीरीज के साथ आपका ये पूरा हफ्ता काफी मजेदार होने वाला है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article