वेब सीरीज

विक्की कौशल को डेट करते हुए कैटरीना कैफ के अंदर ये हुआ था बदलाव, टॉक शो पर कृति सेनॉन ने किया खुलासा

Kriti Sanon Notice This Change in Katrina Kaif: हाल ही में विक्की कौशल और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) को टॉक शो 'टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल' (Two Much with Kajol and Twinkle) में शिरकत करते हुए देखा गया। इस दौरान कृति सेनॉन ने बताया कि जब कैटरीना कैफ, विक्की कौशल को डेट कर रही तो उनमें एक बड़ा बदलाव आया था।

Image

Pics Credit: Instagram

Kriti Sanon Notice This Change in Katrina Kaif: कृति सेनॉन अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। हाल ही में कृति सेनॉन को बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के साथ काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल' (Two Much with Kajol and Twinkle) पर बतौर गेस्ट शिरकत की। शो पर कृति सेनॉन और विक्की कौशल ने कई बातों के खुलासे किए। इस दौरान कृति सेनॉन (Kriti Sanon) ने बताया कि जब कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल को डेट करना शुरू किया था, तब उन्होंने 'जब तक है जान' एक्ट्रेस में एक बहुत बड़ा बदलाव नोटिस किया था।

विक्की कौशल ने शो पर बात करते हुए बताया गया था कि वो पंजाबी म्यूजिक को बहुत पसंद करते हैं और उन्होंने कई पंजाबी म्यूजिक सुने हैं। हालांकि जब हमारे शादी नहीं तब हम दोनों साथ में कई पंजाबी गाने सुनने थे। विक्की ने यह भी कहा था कि कैटरीना कैफ भी पंजाबी म्यूजिक एन्जॉय करने लगी थीं। विक्की कौशल की यह बात सुनने के बाद कृति सेनॉन ने भी बताया कि जब कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल को डेट करना शुरू किया था तब उनकी प्लेलिस्ट काफी बदल गई थी। कैटरीना कैफ की प्लेलिस्ट में पंजाबी म्यूजिक जुड़ गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनॉन को जल्द ही फिल्म 'तेरे इश्क में' देखा जाएगा। इस मूवी में कृति सेनॉन के साथ साउथ सुपरस्टार धनुष नजर आएंगे। इस मूवी का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म 28 नवम्बर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल भी संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगे। इस मूवी में विक्की कौशल के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म साल 2026 में बड़े परदे पर रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article