Koffeee With Karan 8: करण जौहर (Karan Johar) का शो कॉफी विद करण 8 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो पर सेलेब्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर मजेदार खुलासा करते हैं। पिछले एपिसोड में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी पहुंचे थे। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में बॉलीवुड के दो हैंडसम हंक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) नजर आ रहे हैं। प्रोमो में आदित्य, अर्जुन और करण जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रोमो में करण कहते हैं दो अनमैरिज बॉय जो सिर्फ फन करने आए हैं। डैशिंग अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर। वीडियो में आदित्य और अर्जुन एक- दूसरे की टांग खींचते हुए नजर आए। ये एपिसोड दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग होने वाला है। केजो आदित्य से उनके और अनन्या के रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछते हैं। आदित्य कहते हैं मुझे कोई सीक्रेट मत पूछना। मैं तुमसे सिर्फ झूठ कहूंगा।
मेकर्स ने शेयर किया कॉफी विद करण 8 का प्रोमो
करण जौहर आदित्य और अर्जुन से पूछते हैं कि अगर आप लिफ्ट में श्रद्धा या अनन्या के साथ फंस जाते तो क्या करते ? अर्जुन कहते हैं, मैं आशिकी तो जरूर करता लेकिन किसके साथ पता नहीं। अर्जुन का जवाब सुनकर आदित्य चौंक जाते हैं। फैंस इस धमाकेदार एपिसोड के ऑनएयर होने का बेसब्री से कर रहे हैं।
