वेब सीरीज

KWK 8 : Saif-Amrita के तलाक पर छलका Sharmila Tagore का दर्द, बहू से ज्यादा पोता-पोती से अलग होने पर आए आँसू

Sharmila Tagore talk about Saif-Amrita Relationship : एक्ट्रेस कहती है कि जब सैफ और अमृता का रिश्ता टूटा वह सबसे बुरा समय था सभी घरवालों पर इसका बहुत ज्यादा असर पड़ा था। आइए आपको बताते हैं उन्होंने सैफ-अमृता के रिश्ते पर क्या कहा

Image

KWK8 Sharmila Tagore on saif-amrita divorce

Sharmila Tagore talk about Saif-Amrita Relationship : करण जौहर( Karan Johar) का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो कॉफी विद करण(Koffee with Karan 8) का सीजन 8 इन दिनों छाया हुआ है। शो में एक के बाद एक जोड़ी आ रही है और अपनी निजी जिंदगी के राज खोल रही हैं। वहीं आज स्ट्रीम होने वाले एपिसोड में बॉलीवुड के पसंदीदा माँ-बेटे की जोड़ी आ रही है। करण के साथ गॉसिप करने शर्मिला टैगोर( Sharmila Tagore) और सैफ अली खान( Saif Ali Khan) आने वाले हैं। वहीं खबरें सामने आ रही है कि शर्मिला शो में सैफ अली खान और अमृता( Amrita Singh) के तलाक पर बात करने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं उन्होंने सैफ-अमृता के रिश्ते पर क्या कहा

कॉफी विद करण के सीजन 8 में आज सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर आ रहे हैं। वहीं सैफ की माँ अपने लाडले नवाब के बचपन के बारे में बात करती है। इसी के साथ वह बताती है जब अमृता सिंह और सैफ की शादी टूटी तो उनके परिवार पर क्या गुजरी थी। एक्ट्रेस कहती है कि जब सैफ और अमृता का रिश्ता टूटा वह सबसे बुरा समय था सभी घरवालों पर इसका बहुत ज्यादा असर पड़ा था। जब इतने साल का कोई प्यार टूटता है तो उससे संभलना मुश्किल होता है। शर्मिला ने आगे कहा कि हमने इस तलाक से न सिर्फ अपनी बहु को खोया था बल्कि दो प्यारे बच्चों सारा( Sara Ali Khan) और इब्राहिम(Ibrahim Ali Khan) को भी खो दिया था।

बता दें कि सैफ अली खान ने 1991 में अदाकारा अमृता सिंह से शादी की थी और शादी के 14 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिए था। उस समय अमृता के पास दो बच्चे थे सारा और इब्राहिम वह भी अपनी माँ के साथ शिफ्ट हो गए। इसके बाद सैफ ने 2012 में करीना कपूर से शादी की अब कपल के दो बेटे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article