Kirti Kulhari is Dating Rajeev Siddhartha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने नए साल की शुरुआत में अपनी लव-लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से यह कन्फर्म कर दिया है कि वो 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' (Four More Shots Please!) के को-स्टार राजीव सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राजीव के साथ कई रोमांटिक पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स को शेयर करते हुए कृति ने अपने रिश्ते की पुष्टि की है। फैन्स कीर्ति कुल्हारी को लगातार कमेंट्स सेक्शन में बधाई दे रहे हैं। कई फैन्स को कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ की यह जोड़ी पसंद आ रही हैं।
राजीव सिद्धार्थ संग रिश्ते में हैं कीर्ति कुल्हारी
शुक्रवार को कीर्ति कुल्हारी ने अपने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी पिक्स की एक रील शेयर की है। इस रील में कीर्ति कुल्हारी, राजीव सिद्धार्थ के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। पिक्स में देखा जा सकता है कि कीर्ति कुल्हारी, राजीव की कंपनी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। इतना ही नहीं कीर्ति ने राजीव सिद्धार्थ के साथ बिताए कई यादगार पलों को कैद किया। रील के आखिर में उन्होंने खिड़की पर दिल और तीर का निशान बनाया, जिसने फैन्स का ध्यान आकर्षित किया है। इस रील को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को साथ में देखकर बहुत खुश हूं।'
कीर्ति कुल्हारी द्वारा शेयर किए पोस्ट को देखने के थोड़ी देर बाद 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' की उनकी को-स्टार मानवी गागरू ने इस कपल को बधाई देते हुए लिखा, 'नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं, लवली कपल।' बताते चलें साल 2021 में 1 अप्रैल के दिन कीर्ति कुल्हारी ने अपने पति साहुल सहगल से अलग होने की बड़ी घोषणा घोषणा की थी। दोनों ने शादी एक 5 सालों बाद एक-दूसरे से तलाक लिया था।
