Karan Kundrra on wedding rumours with Tejasswi: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट लव्ड कपल हैं, जिनकी शादी होते फैंस जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। बीते दिनों से ऐसी खबरें भी सामने आ रही थीं कि करण कुंद्रा नेटफ्लिक्स के एक शो के दौरान तेजस्वी प्रकाश संग सगाई कर सकते हैं, जिसके लिए दोनों दुबई में हैं। करण और तेजस्वी काफी समय से डेट कर रहे हैं, जिस कारण लोगों को इस बात पर भरोसा हो चला था। टीवी इंडस्ट्री के कई सारे कपल शोज पर शादी कर चुके हैं तो करण-तेजस्वी की सगाई की खबर ने लोगों को चौंकाया भी नहीं है।
करण कुंद्रा ने सगाई और शादी की खबरों में तेजी आते देख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चुप्पी तोड़ी है और ऐसे लोगों को फटकार लगाई है जो झूठी खबरें फैला रहे हैं। करण कुंद्रा ने पोस्ट में लिखा है कि वो चाहते हैं लोग उन्हें शादी और सगाई के बारे में अनाउंसमेंट करने दें।
करण कुंद्रा ने पोस्ट में लिखा है, "डियन नए जमाने के अखबारवालों... मैं अपनी शादी की खबरें पढ़-पढ़कर परेशान हो गया हूं। क्योंकि मैं दुबई में हूं तो अपनी सगाई का ऐलान शो पर करूंगा। हो सकता है कि ऐसी खबरें आपको नम्बर देती हो और ये खबर आपकी प्राथमिकता हो लेकिन आपमें से कई सारे लोग मुझसे और मेरे एजेंट से एक कॉल दूर हैं। ऐसी खबरें फैलाने से पहले एक बार बात कर लेना चाहिए। ये थोड़ा ज्यादा हो गया है। मैं चाहता हूं कि आप लोग मुझे मेरी शादी, इंगेजमेंट, रोका, बच्चे, ब्रेकअप, मिडलाइफ क्राइसेस अनाउंस करने दें। मेरी तरफ से आप सभी को बहुत सारा प्यार और इंगेजमेंट...।"
करण कुंद्रा के पोस्ट से साफ है कि वो तेजस्वी प्रकाश के साथ दुबई में सगाई नहीं करने वाले हैं। दोनों नेटफ्लिक्स के एक शो की शूटिंग के लिए दुबई गए हैं, जिसका इनकी सगाई से कोई लेना-देना नहीं है। वैसे आप करण और तेजस्वी को शादी करते हुए देखना चाहते हैं या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
