वेब सीरीज

'कच्चा बादाम' गर्ल अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड पर गिरी कानूनी गाज, पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार

Kacha Badam Girl Anjali Arora Boyfriend Arrested: 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजली अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन का नाम बॉयफ्रेंड आअकाश संसनवाल के कारण चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- आकाश सनसनवाल इंस्टाग्राम

Kacha Badam Girl Anjali Arora Boyfriend Arrested: 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजली अरोड़ा ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंजली अरोड़ा बहुत बार अपने बेबाकपन और विवादों के कारण चर्चा में आ जाती हैं। अंजली अरोड़ा ने 'कच्चा बादाम' गाने पर डांस के लिए तो सुर्खियां बटोरी ही थीं, साथ ही उन्होंने 'लॉकअप' में रहते हुए भी लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन हाल ही में अंजली अरोड़ा का नाम उनके बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल के कारण लाइमलाइट में है। दरअसल, अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) के बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आकाश संसनवाल की गिरफ्तारी मेरठ से हुई है, साथ ही उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को कार पर फर्जी स्टीकर लगाकर घूमने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह अपनी स्कॉर्पियो कार लेकर मेरठ पहुंचे थे, जहां टोल प्लाजा पर हो रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आकाश संसनवाल की कार पर वीवीआईपी पास लगा था, जिसकी जांच की गई। लेकिन वो पास बाद में फर्जी निकला। ऐसे में परतापुर थाने की पुलिस ने आकाश संसनवाल की गाड़ी को तो जब्त किया ही, साथ ही उन्हें भी गिरफ्त में ले लिया है। खबरों के मुताबिक, इस मामले में आकाश के साथ-साथ तीन अन्य लोगों को भी फर्जी वीवीआईपी पास लगाने, फर्जी नीली बत्ती लगाकर घूमने और टोल बचाने की कोशिश के लिए गिरफ्त में लिया गया है।

मेरठ पुलिस का कहना है कि फर्जी वीवीआईपी पास कार पर लगाकर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आकाश संसनवाल को बीते दिन कोर्ट में पेश किया जाना था। हालांकि अभी आगे की कार्रवाई से जुड़ी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं। बता दें कि मामले पर अभी तक अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article