Jewel Thief The Heist Begins release date: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की यादगार फिल्मों की बात की जाए तो रेस सीरीज का नाम सबसे पहले जहन में आता है, जिसमें सैफ मियां ने स्टाइलिश चोर का किरदार प्ले किया था। दर्शक सोशल मीडिया पर अक्सर डिमांड करते रहते हैं कि मेकर्स सैफ को इसी तरह के रोल में कास्ट करें। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फैंस की बात सुनी और सैफ अली खान को ज्वैल थीफ द हाइस्ट बिगेन्स के लिए साइन किया। इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ जयदीप अहलावत दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले ही दर्शकों के सामने आया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। टीजर के बाद से ही लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म हो वाला है।
अगर पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की नई थ्रिलर मूवी ज्वैल थीफ द हाइस्ट बिगेन्स के लिए रिलीज डेट मिल गई है। नेटफ्लिक्स की ये ओरिजनल मूवी 27 मार्च के दिन ओटीटी पर रिलीज होगी। जी हां, इस महीने के अंत में अब दर्शक सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की टक्कर को एन्जॉय कर पाएंगे और सैफ मियां को पुराने अवतार में देख पाएंगे।
क्या सैफ के करियर दोबारा पटरी पर ला पाएगी ज्वैल थीफ द हाइस्ट बिगेन्स?
अगर सैफ अली खान के करियर की बात करें तो वो काफी समय से डामाडोल चल रहा है। उनके खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की वजह से ही रेस सीरीज के मेकर्स ने उन्हें रेस 3 से बाहर कर दिया था। अगर ज्वैल थीफ द हाइस्ट बिगेन्स दर्शकों को पसंद आती है तो सैफ मियां की ए-लिस्ट एक्टर्स में भी वापसी हो जाएगी और मेकर्स उन पर फिर से बड़ा दांव लगाने लगेंगे। वैसे आप ज्वैल थीफ द हाइस्ट बिगेन्स के लिए कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
