वेब सीरीज

Indias Got Latent 2 में Alia Bhatt को देख समय रैना ने उड़ाया मजाक, Ranbir Kapoor का नाम लेकर खींची टांग

Alia Bhatt In India Got Latent 2: समय रैना अपना शो इंडिया गॉट लेटेंट का सीजन 2 लेकर आ गए हैं और पहले एपिसोड में आलिया भट्ट शरवरी वाघ आईं। समय ने आलिया और शरवरी का खूब मजाक उड़ाया।

Image

sharvari wagh, alia bhatt, samay raina (photo credit- you tube)

Alia Bhatt In India Got Latent 2: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना अपना शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 (Indias Got Latent 2) के साथ कमबैक कर चुके हैं। इस बार ये शो सिर्फ यूट्यूब पर नहीं आया है। समय रैना ये शो नेटफ्लिक्स पर भी लेकर आए हैं और इस शो का पहला एपिसोड स्ट्रीम हो गया है। यूट्यूब पर समय रैना (Samay Raina) के चैनल पर इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का पहला एपिसोड आ गया है, जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) बतौर गेस्ट नजर आईं। इस मौके पर समय ने आलिया और शरवरी का जमकर मजाक उड़ाया, जिस वजह से शो में खूब तालियां बजीं और दोनों एक्ट्रेस अपना मुंह छुपाती दिखीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Ram Charan और उपासना ने 3 साल बाद दिखाया बेटी का चेहरा, 'प्रेग्नेंट' सामंथा रुथ प्रभु ने लुटाया प्यार)

    समय रैना ने उड़ाया आलिया भट्ट का मजाक

    समय रैना ने शो के एपिसोड की शुरुआत ही अलिया भट्ट के साथ की। समय रैना ने सबसे पहले आलिया भट्ट का शो में स्वागत किया और फिर उनसे इस शो में आने की वजह पूछी। इतना ही नहीं, समय ने आलिया को रणबीर कपूर के नाम पर भी चिढ़ाया। शो में समय रैना आलिया से बोलते दिखे, 'आलिया जी इस शो में आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।' समय के इस बात पर आलिया बहुत धीरे बोलती हैं। वह शो में काफी नर्वस दिखीं। इस पर समय बोलते हैं, 'कोई बात नहीं आप समय ले सकती हैं। पानी पीजिए।' इस पर आलिया टीम से अपना इलेक्ट्रोलाइट वाला पानी मंगवाती हैं, जिस पर कमेंट किए बिना समय रहते नहीं हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं Samantha Ruth Prabhu? व्हाइट टी-शर्ट में साफ दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप, हैरान हुए फैंस)

    आलिया भट्ट को रणबीर कपूर के नाम पर किया छेड़ा

    समय कहते हैं, 'आलिया जी सबसे पहले तो यही कहना चाहता हूं कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि आप यहां पर हैं।' इस पर आलिया कहती हैं, 'मुझे अभी पछतावा हो रहा है।' समय इस पर आलिया का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, 'फिल्म जिगरा देखकर मुझे भी रिग्रेट हुआ था।' समय की इस बात पर आलिया कहती हैं, 'कम से कम, तुमने वो फिल्म देखी। उस फिल्म में अपना सहयोग देने के लिए धन्यवाद।' इस पर समय शांत नहीं रहते। वह बोलते हैं, 'मैं सच में आपको यहां देखकर नर्वस हूं। मैं बहुत बड़ा फैन हूं आपके पति रणबीर कपूर का।' ये सुनकर आलिया का थोड़ा सा मुंह बन जाता है, जिस पर ऑडियंस खूब हंसती हैं। तब समय रैना कहते हैं, 'अरे आपका भी फैन हूं।' इस पर आलिया भट्ट की हंसी निकल जाती है।

    अल्फा का प्रमोशन करने पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ

    बता दें कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं और इसी फिल्म का प्रमोशन करने वे दोनों एक्ट्रेसेस समय रैना के शो में पहुंची हैं। इस फिल्म में आलिया और शरवरी के साथ बॉबी देओल अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में जबरदस्त तरीके का एक्शन हैं, जिसे आलिया और शरवरी करती दिखाई देंगी। इस एक्शन की झलक फैंस ट्रेलर में देख चुके हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article