Samantha Ruth Prabhu Flaunt Baby Bump: साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म मां इंति बंगारम शुक्रवार को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सामंथा की इस फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है, लेकिन फिल्म की रिलीज के ठीक एक दिन बाद एक्ट्रेस ने फैंस को गुड न्यूज दे दी है। सामंथा राज निदिमोरू से अपनी दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं। इस बात का खुलासा सामंथा की लेटेस्ट फोटोज ने कर दिया है, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ दिख रहा है। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।
हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु को अपनी फिल्म मां इंति बंगारम की सक्सेस को एन्जॉय करते हुए देखा गया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति और फिल्म के तमाम लोगों के साथ केक काटा।
इसी मौके पर सामंथा रुथ प्रभु बेबी बंप के साथ दिखीं। सामंथा रुथ प्रभु इस सेलिब्रेशन में व्हाइट टीशर्ट और डेनिम में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस ने काफी फिटिंग वाली टीशर्ट पहनी, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखा।
सामंथा रुथ प्रभु ने इस मौके पर अपना बेबी बंप जरा भी नहीं छुपाया। एक्ट्रेस पैपराजी के सामने काफी चिल्ल मुड में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। इस मौके पर एक्ट्रेस काफी खुश दिखीं।
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी को काफी सिंपल रखा था और अब सामंथा अपनी शादी के छह महीने के अंदर ही प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं।
हालांकि, सामंथा और राज ने अब तक अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान नहीं किया है। फैंस अब सामंथा के ऑफिशियल पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे किसी भी तरह का शक मन में न रहे।
सामंथा रुथ प्रभु की ये फोटोज आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस अब एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। सामंथा के लिए ढेर सारे हार्ट इमोजी लगाए जा रहे हैं। वहीं, फैंस