वेब सीरीज

House of the Dragon 3 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, नए पोस्टर ने मचाया धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated May 7, 2026, 01:16 PM IST

House of the Dragon 3 Release Date: सीरीज हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 (House of the Dragon 3) का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। सीरीज हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Image

हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 की रिलीज डेट आई सामने ( Image Source: House of the Dragon 3 )

House of the Dragon 3 Release Date: हॉलीवुड की फेमस सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones) की प्रीक्वल सीरीज हाउस ऑफ द ड्रैगन (House of the Dragon) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। सीरीज हाउस ऑफ द ड्रैगन का तीसरा पार्ट रिलीज होने वाला है। सीरीज हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 से जुड़ा कोई वीडियो सामने आ जाता है, तो कभी सीरीज की कास्ट को लेकर कोई नया अपडेट सामने आ जाता है। इन सब के बीच सीरीज हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। सीरीज हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 के इस पोस्टर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। (ये भी पढ़ें: House of The Dragon स्टार फैबियन फ्रेंकल के पीछे हाथ धोकर पड़े ट्रोलर्स, एक्टर ने परेशान आकर लिया ये फैसला)

'हाउस ऑफ द ड्रैगन 3' का पोस्टर हुआ रिलीज

सीारीज हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह सीरीज हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 का नया पोस्टर है। इस वायरल हो रहे पोस्टर में रानी रेनीरा टारगैरियन (Rhaenyra Targaryen) आयरन थ्रोन पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके चारों तरफ दोनों गुटों ब्लैक्स और ग्रीन्स के अहम किरदार हाथ बढ़ाते दिख रहे हैं। इस पोस्टर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। सीरीज के पोस्टर को देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। (ये भी पढ़ें: House of The Dragon 2 की रिलीज डेट आई सामने, जून 2024 में दर्शक उठा सकते हैं लुफत)

House of the Dragon 3 Release Date

हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 की रिलीज डेट आई सामने ( Image Source: House of the Dragon 3 )

कब रिलीज होगी सीरीज?

सीारीज हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 के पोस्टर के साथ रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। सीारीज हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 अगले महीने 21 जून 2026 को HBO और Max पर रिलीज होने वाली है। पिछले सीजन के अंत में ब्लड एंड चीज इवेंट के बाद अब कहानी और ज्यादा खतरनाक और इंटेंस होने वाली है। सीारीज हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 के नए पोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article