वेब सीरीज

House of The Dragon 2 की रिलीज डेट आई सामने, जून 2024 में दर्शक उठा सकते हैं लुफत

House Of The Dragon 2 Release Date: हॉलिवुड की मोस्ट अवेटेड सीरीज हाउस ऑफ दी ड्रैगन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट जारी कर दी है, जिसे सुन सब दर्शक खुशी से झूम उठे हैं।

Image

House Of The Dragon 2 Release Date

House Of The Dragon 2 Release Date: हॉलिवुड इंडस्ट्री की ऐसी कई सीरीज हैं जिनका दर्शक काफी ज्यादा समय से इंतेजार कर रहे हैं। इसी में से एक सीरीज हाउस ऑफ दी ड्रैगन का नाम शामिल है। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज डेट जारी कर दी है जिसे सुन सभी फैंस के दिल को सुकून मिल गया है। आखिर कब और कहां फिल्म रिलीज होगी और इसकी स्टारकास्ट क्या होने वाली है, जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पूरी डीटेल्स।

गेम ऑफ थ्रोन्स के स्पिन ऑफ सीरीज का दूसरा सीजन हाउस ऑफ दी ड्रैगन (House of The Dragon) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने रिलीज डेट का हिंट देते हुए बताया की फिल्म की स्क्रीनिंग इस साल 2024 जून में हो सकती है, जिसके लिए फैंस रेडी रहे। सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए कहा है की दूसरा सीजन जून 2024 में रिलीज होगी और यह एचबीओ पर आएगा। हालांकि पूरी डेट की घोषणा नहीं की गई है लेकिन ये काफी खुशी की बात है।

स्टूडियो बॉस जे.बी. पेरेटे ने सोमवार को मॉर्गन स्टेनली के सम्मेलन में एक साक्षात्कार के दौरान यह घोषणा की। इसी के साथ हाउस ऑफ दी ड्रैगन के पहले सीजन में 10 एपिसोड थे जो काफी असफल रहे दर्शकों को लुभाने में। वहीं अब मेकर्स ने फैसला किया है की दूसरे सीजन में बस 8 एपिसोड को लॉन्च किया जाएगा। सीरीज में मैट स्मिथ, ओलिविया कुक, एम्मा डीआर्सी, ईव बेस्ट, इवान मिशेल, टॉम ग्लिन-कार्नी, सोनोया मिज़ुनो, स्टीव टूसेंट, फैबियन फ्रैंकल और राइस इफांस जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article