वेब सीरीज

बड़े पर्दे के बाद Netflix पर दस्तक देगी 'होमबाउंड', जाह्नवी कपूर की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 16, 2025, 02:43 PM IST

Homebound OTT Release Date: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर ईशान खट्टर (Ishan Khattar) की फीचर फिल्म होमबाउंड (Homebound) की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब दस्तक देने वाली है इसका खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं...

Image

Image Source: Homebound Movie

Homebound OTT Release Date: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर ईशान खट्टर (Ishan Khattar) की लीड रोल वाली फिल्म होमबाउंड (Homebound) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म होमबाउंड से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में जाह्नवी कपूर की फिल्म होमबाउंड को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था, यहां इस मूवी को लोगों का खूब प्यार मिला। इसके बाद से फैंस फिल्म होमबाउंड का ओटीटी पर इंतजार कर रहे थे। फैंस का ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म होमबाउंड की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म का नाम सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म होमबाउंड कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।

ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'होमबाउंड'

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म होमबाउंड की ओटीटी रिलीज को लेकर सामने आया नया अपडेट है। 26 सितंबर को रिलीज हुई जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) धमाल मचाने वाली है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ-साथ रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड नेटफ्लिक्स पर 21 नवंबर को दस्तक देगी। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म का ओटीटी पर इंतजार कर रहे फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

ऑस्कर में जा रही है 'होमबाउंड'

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड ने इंडिया के साथ-साथ विदेश में भी अपना जलवा दिखाया है। कांस 2025 में इस फिल्म को 9 मिनट की स्टैंडिंग ओवेशन मिला, मेलबर्न इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Melbourne International Film Festival) और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Toronto International Film Festival) 2025 में इस फिल्म की जमकर तारीफ हुई। इसके के बाद जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड को 98वें अकादमी पुरस्कारों यानी ऑस्कर में बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुना गया है। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड की ओटीटी रिलीज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article