वेब सीरीज

Heeramandi के बाद भारी ट्रोलिंग से परेशान आकर Sharmin Segal ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैने अपना सब कुछ दे दिया पर..'

Shermin Segal on Trolling after Heeramandi: बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल को वेब सीरीज हीरामंडी के चलते भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इस बीच अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ दी है। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

Image

Sharmin Segal Reacts to Heavy Trolling

Shermin Segal on Trolling after Heeramandi: हीरामंडी: द डायमंड बाजार में आलमजेब के किरदार के लिए एक्ट्रेस शर्मिन सहगल (Shermin Segal) को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर शर्मिन सहगल ने ट्रोलिंग से परेशान आकर अपने कमेंट सेक्शन को भी बंद कर दिया था। कई लोग एक्ट्रेस को उनकी एक्टिंग की वजह से काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। अभी तक एक्ट्रेस ने इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया था, हालांकि अब आखिरकार एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शर्मिन ने कहा कि लोग 'नकारात्मक बातों पर ध्यान ज्यादा देते हैं'।

शर्मिन सहगल का ट्रोलिंग पर ये रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस क्रिटिसिज्म को पॉजिटिव अंदाज में नहीं लेना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर बात करते हुए कहा कहा कि शायद यह लोग सकारात्मकता के बारे में बात करने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं'।

ट्रोल होने पर शर्मिन ने दिया रिएक्शन?

शर्मिन ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, 'मैंने आलमजेब के किरदार के लिए अपना सब कुछ दे दिया था। हम नकारात्मक बातों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, लेकिन कई सकारात्मक चीजें भी सामने आई हैं, जिनके बारे में हम बात नहीं करते हैं। शायद सकारात्मक बातों के बारे में बात करना उतना दिलचस्प नहीं है और हम कुछ हद तक उन पर ध्यान देते हैं। एक समय ऐसा था जब मैं बहुत सी चीज़ों (समीक्षाओं) पर ध्यान नहीं दे रही था, लेकिन फिर धीरे-धीरे, मुझे एहसास हुआ कि मैं उस बहुत सारे प्यार को भी खो रही था जो मुझे मिल रहा था। मैंने अब उस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में, मैंने यह सब देखने का फैसला किया।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article