Harshad Chopda In Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 की जोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं। मेकर्स की तरफ से शो का धांसू प्रोमो शेयर कर दिया गया है, जिसमें फराह खान और रितेश देशमुख जेलर के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। ये शो का दूसरा सीजन है और इस बार लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में काफी कुछ नया देखने के लिए मिलेगा। इस बार मेकर्स टीवी के कई बड़े स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं। पहले शिवांगी जोशी का नाम सामने आया था और अब उनके को-एक्टर रहे हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) को भी शो में लाने की तैयारी हो गई है। मेकर्स हर्षद और शिवांगी के जरिए बड़ा दांव खेलने वाले हैं। 'मर्यादा नहीं लांघनी चाहिए...' प्रणित मोरे को मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने लगाई फटकार
हर्षद चोपड़ा करेंगे शो में एंट्री?
शिंवागी जोशी और हर्षद चोपड़ा दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन अब मेकर्स दोनों को अप्रोच कर चुके हैं। पहले खबर आई थी कि शिवांगी जोशी लॉकअप 2 के लिए कंफर्म हो चुकी हैं। इस शो के जरिए शिवांगी अपना कमबैक करने वाली हैं, जो काफी समय से हिट नहीं हो पा रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस ने रियलिटी शो करने का फैसला लिया है। अब नई मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि लॉकअप 2 के मेकर्स ने हर्षद चोपड़ा को भी अप्रोच किया है। हालांकि, अब तक मेकर्स और हर्षद चोपड़ा के बीच कुछ भी कंफर्म होने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन हर्षद चोपड़ा के रियलिटी शो में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फैंस एक्टर का नया साइड देखना चाहते हैं। बंद होगा Deepika Singh का शो Mangal Lakshmi, रातों-रात चैनल ने लिया शॉकिंग फैसला; क्या है वजह?
lock upp 2 (photo credit- instagram)
