वेब सीरीज

Guntur Kaaram: सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद Mahesh Babu स्टारर होगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज, जानिए डेट

Mahesh Babu's Guntur Kaaram on OTT: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) स्टारर 'गुंटूर कारम' (Guntur Kaaram) के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसकी ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। जानिए महेश बाबू स्टारर 'गुंटूर कारम' कब रिलीज होगी।

Image

Mahesh Babu

Mahesh Babu's Guntur Kaaram on OTT: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) स्टारर 'गुंटूर कारम' (Guntur Kaaram) संक्रांति पर सिनेमाघरों में पहुंची थी। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब महेश बाबू स्टारर को मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पेश करने के फैसला कर लिया है। निर्माताओं ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पेश करने का निर्णय लिया है। यह 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'गुंटूर करम' ने बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जितनी उम्मीद की जा रही थी। इस फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया था।

नेटफ्लिक्स ने हाल के दिनों में कई बड़ी साउथ इंडियन फिल्में रिलीज की हैं। बीते कुछ सालों में 'आरआरआर', 'राधे श्याम', 'लियो' और 'सलार' जैसे कई फिल्में अब तक रिलीज की जा चुकी हैं। प्रभास की 'सलार' ने ग्लोबल लेवल पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। महेश बाबू की आखिरी फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' प्राइम वीडियो पर आई थी। 'गुंटूर करम' में महेश बाबू ने एक अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका निभाई है, जिसे एक रिपोर्टर से प्यार हो जाता है। इसके वो 'गुंटूर' शहर में सभी अवैध लेनदेन का खुलासा करता है।

इस फिल्म में महेश बाबू के साथ लीड रोल में श्रीलीला थीं। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी और राम्या कृष्णा जैसे कई एक्टर्स भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। 'गुंटूर करम' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 128 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने विदेशों में केवल 32 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वैसे आप इस फिल्म को देखने के लिए कितने बेताब हैं? कमेंट्स में जरूर बताएं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article