वेब सीरीज

Filmfare OTT Awards 2025: कैटरीना कैफ के साथ विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को दिखाई बेटे की फोटो? एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

Filmfare OTT Awards 2025: बीती रात होस्ट हुए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 के दौरान विक्की कौशल और आलिया भट्ट ने भी अपनी मौजूदगी जाहिर की। इस दौरान विक्की कौशल को लेकर कयास लगाए जा हैं कि उन्होंने आलिया भट्ट को अपने बेटे की फोटो दिखाई है। यह कयास आलिया भट्ट के रिएक्शन को देखकर लगाए जा रहे हैं।

Image

Vicky kaushal and Alia bhatt

Filmfare OTT Awards 2025: बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल्स में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 2025 में अपने पेरेंट्स बनने की घोषणा की थी। 7 नवंबर के दिन कैटरीना कैफ ने एक बेटे को जन्म दिया। फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड के टॉप सेलेब्स ने भी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को पेरेंट्स बनने की बधाई दी। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के आगमन की खुशखबरी फैन्स के साथ साझा की थी। हालांकि इस कपल ने अभी तक अपने बेटे की झलक भी नहीं दिखाई। ऐसे में अब फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में विक्की और आलिया भट्ट की बातचीत करते हुए पिक्स सामने आई हैं। इन फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि विक्की ने आलिया भट्ट को अपने बेटे की पिक्स दिखाई हैं। इस दौरान आलिया भट्ट का रिएक्शन इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

विक्की ने आलिया भट्ट को दिखाई बेटे की फोटो...

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स की शाम सितारों से सजी दिखाई दी। इस दौरान विक्की कौशल और आलिया भट्ट एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आए। ब्लैक कलर की आउटफिट में दोनों ट्विनिंग करते नजर आए। अवॉर्ड नाइट के दौरान क्लिक की गईं पिक्स में विक्की हाथ में अपना फोन लेकर आलिया भट्ट को कुछ दिखाते नजर आ रहे हैं। आलिया के रिएक्शन को देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को कैटरीना कैफ के साथ अपने बेटे की तस्वीरें दिखाई हैं। आलिया भट्ट एकदम अलग ही तरह के एक्सप्रेशन देती दिखाई दीं, जिसने फैन्स के शक को और बढ़ा दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल और आलिया भट्ट को जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में देखा जाएगा। इस मूवी में रणबीर कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। लंबे समय से फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। बताया जा रह है कि ये अगले साल अगस्त के महीने में रिलीज की जा सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article