Shahid Kapoor's Farzi 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने साल 2023 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'फर्जी' से ओटीटी डेब्यू किया था। इस सीरीज में शाहिद कपूर की एक्टिंग ने लोगों की इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शाहिद कपूर की 'फर्जी' 2023 को 37.1 मिलियन व्यूज मिले थे और यह अमेजन प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी वेब सीरीज भी बनी थी। 'फर्जी' की सफलता के बाद से ही मेकर्स इसके दूसरे पार्ट को बनाने की तैयारी में जुट गए थे। अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक शाहिद कपूर इसी साल 'फर्जी 2' (Farzi 2) की शूटिंग शुरू कर देंगे।
इस साल के अंत में शुरू होगी 'फर्जी 2'
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर की फिल्म 'फर्जी 2' इस साल के अंत यानी दिसंबर के महीने में शुरू कर दी जाएगी। बीते साल शाहिद कपूर ने बताया था कि 'फर्जी 2' की स्क्रिप्ट रेटिंग स्टेज में है। निर्माता राज निधिमोरु और कृष्णा डीके उर्फ राज एंड डीके ने इस सीरीज को बनाया था। राज एंड डीके की जोड़ी 'द फ़ैमिली' मैन और 'गन्स एंड गुलाब्स' जैसी सीरीज भी बना चुकी है। इस सीरीज में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की ऑनस्क्रीन जोड़ी देखने को मिलेगी। फैन्स भी लंबे समय से इसके दूसरे पार्ट के लिए बेताब हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म 'देवा' में देखा गया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े नजर आई थीं। फिल्म में शाहिद कपूर ने एक निडर पुलिस ऑफिस का किरदार निभाया था। हैरानी की बात यह है कि 'देवा' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई करने में सफल नहीं रही थी।
