Farida Jalal reviews The Ba*ds of Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साहबजादे आर्यन खान ने बीते साल इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया और दर्शकों के सामने अपना पहला शो बैड्स ऑफ बॉलीवुड पेश किया। इस शो को खुद आर्यन खान ने डायरेक्ट किया था, जिसकी काफी चर्चा हुई। शाहरुख खान के बेटे से सबको ये उम्मीदें थीं कि वो भी पिता की तरह एक्टिंग में ही कदम रखेंगे लेकिन उन्होंने सबको चौंकाते हुए डायरेक्शन को चुना। लोगों को बैड्स ऑफ बॉलीवुड खूब पसंद आई, जिस कारण ये अब तक चर्चा में है। स्क्रीन पर शाहरुख खान की मां का किरदार प्ले कर चुकी फरीदा जलाल ने भी आर्यन खान की बैड्स ऑफ बॉलीवुड देखी है और उन्हें ये पसंद भी आई है। फरीदा जलाल ने जूम टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि उन्हें शो के दौरान मजा आया। (इसे भी पढ़ें: Border 2: सनी देओल की फिल्म को CBFC ने इन बदलाव के साथ किया पास, एक्शन सीन्स में नहीं लगा कोई कट)
फरीदा जलाल ने जूम टीवी को बताया, "वेलकम होम... यहां के हैं तो और कहां जाएंगे। मैंने आर्यन का शो देखा और मुझे ये अच्छा लगा। हां वो थोड़ा और अच्छा बना सकते थे लेकिन जो मैंने देखा वो भी ठीक था।"
बताते चलें फरीदा जलाल जल्द ही शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ओ रोमियो में अहम रोल प्ले करती दिखेंगी। मेकर्स ने कुछ वक्त पहले ओ रोमियो का टीजर जारी किया था, जिसमें फरीदा जलाल गाली देती दिखीं थीं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि फरीदा जलाल स्क्रीन पर कुछ ऐसा करती दिखेंगी, जिस कारण उनका एक डायलॉग इंटरनेट पर चर्चा की वजह बन गया। (इसे भी पढ़ें: Love Triangle Movie: राशा थडानी के साथ लगी एक और बड़ी फिल्म, इन दो नए स्टार्स के साथ करेंगी काम)
फरीदा जलाल 90 और 2000 की शुरुआत तक फिल्मों में काफी एक्टिव थीं लेकिन पिछले कुछ समय से वो चुनिंदा ही प्रोजेक्ट्स में दिखाई दे रही हैं। फरीदा जलाल हेल्थ इश्यू के चलते फिल्मों से दूर हैं लेकिन अगर उनके हाथ कुछ अच्छा लगता है तो वो उसे जाने नहीं देती हैं। ओ रोमियो से पहले फरीदा जलाल को दर्शकों ने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में देखा था।
