बॉलीवुड

Love Triangle Movie: राशा थडानी के साथ लगी एक और बड़ी फिल्म, इन दो नए स्टार्स के साथ करेंगी काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 22, 2026, 10:32 AM IST

Rasha Thadani New Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। इस बार राशा थडानी दो नए स्टार्स के साथ फिल्म में धमाल मचाने वाली हैं। राशा थडानी की इस फिल्म में आपको एकदम नई स्टोरी को देखने को मिलने वाली है।

Image

Image Source: IMDb

Rasha Thadani New Movie: बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी (Rasha Thadani) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। राशा थडानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच अब राशा थडानी का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद राशा थडानी के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। राशा थडानी के साथ फिल्म में ये सितारे भी नजर आने वाले हैं। राशा थडानी की इस अपकमिंग फिल्म की स्टोरी भी थोड़ी अलग होने वाली है।

राशा थडानी के हाथ लगी बड़ी फिल्म

एक्ट्रेस राशा थडानी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि राशा थडानी की अपकमिंग फिल्म है। इस फिल्म में राशा थडानी के साथ नितांशी गोयल (Nitanshi Goel) और रोहित सराफ (Rohit Saraf) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर और तनुज गर्ग एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। वे तीन बड़े एक्टर्स से इस प्रोजेक्ट की लीड रोल के लिए बात कर रहे हैं और बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। फिल्म एक इमोशनल और हाई-स्टेक लव स्टोरी होगी, जिसमें रिश्ते और इमोशन्स को दिखाया जाएगा। फिलहाल डायरेक्टर का नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन एक्टर्स के साथ बातें तेजी से चल रही हैं। फिल्म में ट्रायंगल लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है, अभी फैंस को मेकर्स की तरफ से ऐलान का इंतजार है।

नितांशी गोयल की इस फिल्म ने मचाया धमाल

एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म लापता लेडीज (Laapataa Ladies) से बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था। नितांशी गोयल की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। नितांशी गोयल, राशा थडानी और रोहित सराफ की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article