वेब सीरीज

The Ba***ds Of Bollywood Exclusive: आर्यन खान की तारीफ में बॉबी देओल से लेकर राघव जुयाल तक ने पढ़े कसीदे

The Ba***ds Of Bollywood Star cast Exclusive: आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्क्रीनिंग बीती रात हुई। इस दौरान तमाम बड़े सितारे नजर आए। हाल ही में 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने जूम टीवी से खास बातचीत की, जिसमें सभी ने आर्यन खान की तारीफ में कसीदे पढ़े है।

Image

Pic Credit- Zoom

The Ba***ds Of Bollywood Exclusive: आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' इन दिनों चर्चा में है। काफी समय से लोग इस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं। आज यानी 18 सितंबर को साढ़े 12 बजे ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में बॉबी देओल से लेकर राघव जुयल जैसे स्टार्स नजर आएंगे। इसके अलावा कई स्टार्स इसमें कैमियो करते भी दिखाई देंगे। इस बीच 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्टारकास्ट ने एक्सक्लूसिव बातचीत की है, जिसमें सभी लोगों ने आर्यन खान के काम की तारीफ की।

राघव जुयल और बॉबी देओल ने की तारीफ

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने जूम टीवी से खास बातचीत की, जिसमें सभी ने आर्यन खान की तारीफ में कसीदे पढ़े है। जब उनसे ये सवाल पूछा गया कि आर्यन खान बतौर डायरेक्टर कितने कॉन्फिडेंट लगते हैं तो इसपर राघव जुयल बोले- 'वो बहुत ब्रेव है साथ ही उनको पता है कि आगे क्या करना है। सिर्फ आर्यन ही शाहरुख खान को उस मजेदार सीन को डायरेक्ट कर सकता था, जहां उन्हें 'बादशाह' कहा जा रहा है।' इस बारे में बॉबी देओल ने बताया कि आर्यन ने जो भी अपनी मेहनत से किया। बॉबी ने कहा, 'आर्यन ने अपने पिता के नाम और सुपरस्टार्स के साथ रिश्तों का फायदा नहीं उठाया।'

आर्यन खान बनाएंगे अपनी अलग पहचान

बॉबी देओल ने बताया है कि उन्होंने इस शो के लिए एक बार में हां कर दिया था। बॉबी ने कहा, 'जब मुझे बताया गया कि शो को आर्यन खान डायरेक्ट कर रहे हैं, मैंने बिना सोचे तुरंत हां कर दी। आर्यन ने यह स्क्रिप्ट इसलिए लिखी क्योंकि वह किसी चीज में यकीन करते हैं। उन्होंने इसे इसलिए लिखा क्योंकि वह उस दुनिया से प्रभावित थे, जिसमें उनका जन्म हुआ। इतनी कम उम्र में आर्यन ने बहुत कुछ देखा है। वह एक बड़ा नाम बनेंगे। लोग उन्हें 'आर्यन खान' के नाम से जानेंगे, न कि 'शाहरुख खान का बेटा' कहेंगे।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article