Exclusive talk with Manish Chaudhari: इस समय ओटीटी पर एक ही सीरीज का राज चल रहा है और वो है 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'। आर्यन खान( Aryan Khan) की पहली सीरीज ने फैंस के दिल पर राज कर लिया है। यह शो इस समय हर जगह ट्रेंड कर रहा है। इस सीरीज में जो स्टोरीलाइन ली गई है, उसकी भी जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही सीरीज के किरदार तो सबके फेवरेट बन गए हैं। द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में जिस किरदार की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वो था 'फ्रेडी सोडावाला' जिसे मनीष चौधरी ने निभाया है। सीरीज में वह गुस्सैल प्रोड्यूसर का रोल किया है। हाल ही में मनीष ने ज़ूम के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने सीरीज में काम करने के अनुभव पर बात की।
मनीष चौधरी( Manish Chaudhri) ने अपनी लेटेस्ट टॉक में बताया कि आर्यन खान( Aryan Khan) के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। आर्यन खान का निर्देशन काफी अच्छा है। मनीष का कहना है कि वह नई जेनरेशन के डायरेक्टर हैं, जो फैंस के दिल तक पहुँचने वाले हैं। मनीष कहते हैं, "मैं कह सकता हूँ कि इस पीढ़ी के साथ, मुझे लगता है कि सिनेमा की दुनिया बहुत अच्छे और सुरक्षित हाथों में है। बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ आर्यन ने जो लेखन किया है, वह बिल्कुल सटीक है, बहुत ही शानदार ढंग से किया गया है।"
आर्यन खान के साथ काम कर खुद को लकी मानते हैं मनीष चौधरी
उन्होंने आर्यन की तारीफ़ करते हुए आगे कहा कि उनका निर्देशन बेहतरीन रहा है। वह इस बात को लेकर पहले ही माइन्ड मैपिंग कर चुके थे कि मुझे कैसे-क्या-कब करना है। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है क्योंकि मुझे ऐसे निर्देशकों के साथ काम करना पसंद है जिनका विजन बहुत क्लियर और मज़बूत हो। मैं इस मामले में बहुत भाग्यशाली रहा हूँ, ख़ास तौर पर आर्यन के साथ, यह शानदार रहा है क्योंकि वह जो चाहते थे उसके बारे में उनकी स्पष्ट सोच थी।
अपने फेवरेट सीन के बारे में बात करते हुए मनीष ने बताया कि, "मेरा फेवरेट सीन वो था, जब गर्दन टूटने के बाद मैं बॉबी देओल( Bobby Deol) से मिलने जाता हूं। क्योंकि उस सीन को देखकर लोग समझ पाएंगे कि फ्रेडी के अंदर एक अच्छा इंसान भी है, जो फंसा हुआ है।"
