वेब सीरीज

Exclusive: शेफाली शाह ने बेहद खौफ में रहकर की 'दिल्ली क्राइम सीजन 3', कारण बताते हुए बोलीं- जो रोल कर रही थी वो...

Exclusive Shefali Shah Reveals She Was Scared To Do Delhi Crime 3: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली शाह ने अपनी वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' से ओटीटी की दुनिया में धमाल मचा दिया है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस शो को करने से डर रही थीं।

Image

फोटो क्रेडिट- शेफाली शाह इंस्टाग्राम

Exclusive Shefali Shah Reveals She Was Scared To Do Delhi Crime 3: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली शाह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। शेफाली शाह ने सिनेमा ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी अपनी धाक जमाई हुई है। आखिरी बार शेफाली शाह 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' में नजर आईं, जिसमें उन्होंने अपने किरदार से एक बार फिर से सुर्खियां बटोरीं। लेकिन शेफाली शाह ने बताया कि इस किरदार को निभाने से वह बहुत डर रही थीं। शेफाली शाह (Shefali Shah) ने टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर इन चीफ नविका कुमार संग इंटरव्यू के दौरान अपने किरदार के बारे में भी काफी कुछ बताया।

शेफाली शाह (Shefali Shah) ने 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' के बारे में बात करते हुए कहा, "दिल्ली क्राइम सीजन 3" करने से मैं बहुत डर रही थी। क्योंकि इसकी अपनी एक विरासत है, दिल्ली क्राइम की अपनी पहचान है और वर्तिका चतुर्वेदी की भी। वो है जो है, लेकिन अब वो और समझदार है और सीजन 3 में तो उसके ऊपर और भी बोझ हैं। जो किरदार इस बार मैंने निभाने की कोशिश की, वो बहुत अलग था। इसमें कोई वाहवाही नहीं है। वह वो कर रही थी, क्योंकि उसे करना था और उसका काम था, न कि इसलिए कि उसे कुछ साबित करना था। उसे पता था कि कहां उसे अपना गुस्सा दिखाना है और कहां दर्द। वो हर चीज को गहराई से महसूस करती है, लेकिन दिखाती नहीं है। और मुझे नहीं मालूम कि ये कहां तक जाएगा।"

शेफाली शाह ने साझा किया अपने डर का कारण

शेफाली शाह (Shefali Shah) ने इंटरव्यू में आगे कहा, "ऐसा इसलिए भी था क्योंकि उसके (वर्तिका) पास दर्द और गुस्से में रहने का लग्जरी टाइम नहीं था। उसे जाना था और उन लड़कियों की तलाश करनी थी। तो ऐसा जब होता है तो परेशानी होती है। मैं भावनात्मक रूप से पूरी तरह से बंद हो जाती हूं। मतलब ऐसा है कि मैं इस चीज से बाद में निपट लूंगी। अभी के लिए यही है जिसकी मुझे जरूरत है। यही मैं करने भी वाली हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article