वेब सीरीज

Exclusive: Illegal 3 के सेट पर इस एक्टर से खौफ खाती थीं आमिर खान की भतीजी जैन मेरी खान, बोलीं- 'उन्होंने एक लुक दिया..'

Zayn Marie was scared of Piyush Mishra: इललीगल वेब सीरीज का तीसरा सीजन अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर दस्तक देने वाला है। सीरीज में पियूष मिश्रा से लेकर नेहा शर्मा, जैन मेरी खान और ईरा दुबे भी नजर आने वाली हैं। जिसके बाद अब जैन ने सेट पर अपने एक्सपीरियंस पर बात की है।

Image

Aamir Khan's Niece Zayn Marie Khan

Zayn Marie was scared of Piyush Mishra: जैन मेरी खान अपनी अपकमिंग सीरीज इललीगल 3 (Illegal 3) के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। इललीगल वेब सीरीज का तीसरा सीजन अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर दस्तक देने वाला है। सीरीज में पीयूष मिश्रा से लेकर नेहा शर्मा, जैन मेरी खान और ईरा दुबे भी नजर आने वाली हैं। जिसके बाद अब जैन ने सेट पर अपने एक्सपीरियंस पर बात की है। आमिर खान की भतीजी जैन बीते कुछ महीनों से काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं, पहले ईरा खान की शादी के चलते और उसके साथ ही अपनी सीरीज मेड इन हेवन में एक्टिंग के चलते। इस बीच अब एक्ट्रेस इललीगल 3 में वकील के रोल में नजर आने वाली हैं।

एक्ट्रेस ने इललीगल 3 के सेट पर बाकी को-स्टार्स के साथ रिश्ते को लेकर एक एक्सक्लूसिव बातचीत में कई खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पीयूष मिश्रा को देखकर डर वाली फीलिंग आती थी। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

पीयूष मिश्रा के सामने खुद को साबित करना चाहती थीं जैन

जैन ने सेट पर को स्टार्स के साथ रिश्ते कों लेकर हमारे साथ बातचीत में कहा, 'पीयूष जी के साथ मेरा रिश्ता थोड़ा अलग था, मेरी कुछ ही सीन हैं उनके साथ पर उन्हें शूट करते वक्त मैं डरी हुई थीं, क्योंकि एक एक्टर के तौर पर उनके सामने मैं खुद को साबित करना चाहती थी। मुझे याद है एक सीन के बाद उन्होंने मुझे लुक दिया था... मैं समझ नहीं पाई थी तो किसी ने कहा तुमने अच्छा किया इसलिए उन्होंने ऐसा लुक दिया।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article