वेब सीरीज

Exclusive: आमिर खान की भतीजी जैन मेरी खान एक्टिंग के लिए परिवार के इस सदस्य से मांगी हेल्प, कहा- 'मैं वो सब एक्सपीरियंस..'

Zayn Marie Khan in Illegal 3: आमिर खान की भतीजी जैन मेरी खान (Zayn Marie Khan) अब अपने फिल्मी करियर में एक बाद एक अच्छी परफॉर्मेंस दे रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस अब अपनी अपकमिंग सीरीज इललीगल 3 (Illegal 3) में नजर आने वाली हैं। जिसको लेकर अब उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत को इक्सलूसिव इंटरव्यू दिया है।

Image

Illegal 3 Actress Zayn Marie Khan on her Role

Zayn Marie Khan in Illegal 3: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की भतीजी जैन मेरी खान (Zayn Marie Khan) अब अपनी अपकमिंग सीरीज इललीगल 3 (Illegal 3) में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर में मेड इन हेवन (Made in Heaven) और मोनिका, ओह माय डार्लिंग (Monica, O My Darling) में नजर आ चुकी हैं, दोनों ही प्रोजेक्ट्स में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था। इस बीच एक्ट्रेस अब अपनी अपकमिंग सीरीज इललीगल 3 के लिए एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। वह एक वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं जोनेहा शर्मा के रोल के साथ काम करता नजर आएगा।

सीरीज में अपने वकील के रोल में सच्चाई लाने के लिए जैन ने काफी मेहनत की है। जिसको लेकर अब उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत को इक्सलूसिव इंटरव्यू दिया है और उन्हें परिवार के सदस्य से इस रोल को लेकर मदद मिलने के बाद में भी बात की है।

Illegal 3 में अपने रोल पर क्या बोलीं Zayn Marie Khan

इललीगल 3 एक कोर्ट ड्रामा है, जो 29 मई को ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। सीरीज में नेहा शर्मा और पीयूष मिश्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस बीच सीरीज में जैन ने अपने रोल को लेकर खुलासा किया है, एक्ट्रेस बोलीं, 'इस रोल के लिए मैनें काफी होमवर्क किया था। मैं सच में हाई कोर्ट जाया करती थीं और वहां बैठकर चीजें देखती थी। मेरी कजन वकील हैं, उन्होंने मेरी काफी मदद की थी।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article