Dhamaal 4 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' को दर्शक अभी भी पसंद कर रहे हैं। 3 जुलाई को इस मूवी ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मिक्स्ड रिव्यू मिलने के बाद भी 'धमाल 4' ने ओपनिंग वीकेंड में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था। यह मूवी दुनिया भर में तो 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है लेकिन भारत में यह रिकॉर्ड बनाना अभी बाकी है। तो चलिए देखते हैं अजय देवगन की 'धमाल 4' ने एक हफ्ते में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल पर 19 दिन बाद Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी, '3 इडियट्स' के फुनसुख वांगडू की बताई सच्चाई)
7 दिनों में 'धमाल 4' ने कमाए इतने करोड़
Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये का करोबार किया। 7वें दिन भी इस मूवी को 11 हजार से ज्यादा शोज मिले थे। इंडियन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह कलेक्शन अब 96 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा इंडिया में सभी भाषाओं में यह फिल्म 114.49 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ने में सफल रही है। इंटरनेशनल मार्किट में यह कलेक्शन 18.25 करोड़ रुपये से 'धमाल 4' के कलेक्शन में जोड़ने में सफल रही। अब इस मूवी की कमाई दुनिया भर में 132.74 करोड़ रुपये हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Odyssey Box Office Day 1: क्रिस्टोफर नोलन के करियर बड़ी ओपनर बनेगी 'द ओडिसी', कमाएगी इतने करोड़)

Dhamaal 4
'धमाल' फ्रेंचाइजी की यह चौथी फिल्म है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस मूवी की तीसरी किस्त यानी 'टोटल धमाल' साल 2019 में रिलीज हुई थी। वहीं दूसरी ओर 'धमाल 4' में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफ़री, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं।
